फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के 70 विधायक जिन्हें मिला आपका जनादेश

Wed, 11 Feb 2015 05:11 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली के 70 ‌विधायक ‌जिन्हें ‌मिला आपका जनादेश

Introduction of Delhi's all MLAs.

नरेला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शरद चौहान ने बीजेपी के नीलदमन खत्री को 40292 वोटों से हराया।


संजीव झा बुराड़ी से आप के उम्मीदवार थे। जिन्होंने भाजपा के गोपाल झा को 67950 वोटों से हराते हुए चुनाव में पार्टी की जीत में योगदान दिया।
भाजपा की रजनी अब्बी को 20647 वोटों से शिकस्त देते आप के पंकज पुष्कर ने तिमारपुर से जीत हासिल की।
आप के पवन शर्मा ने बीजेपी उम्मीदवार रामकिशन सिंघल को आदर्श नगर से 20471 वोटों से हराकर अपनी विधायकी तय की।

दिल्ली के 70 ‌विधायक ‌जिन्हें ‌मिला आपका जनादेश

Introduction of Delhi's all MLAs.

बादली से आप के नवनिर्माचित विधायक अजेश यादव ने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 35376 मतों से धूल चटाई।
रिठाला से भाजपा उम्मीदवार कुलवंत राणा को परास्त करते हुए आप के मोहिंद्र गोयल ने अपना परचम लहराया।
आप के वेद प्रकाश ने बवाना से भाजपा के गगन सिंह को 50023 वोटों से हराया।
मुंडका से आप उम्मीदवार सुखबीर दलाल ने भाजपा के आजाद सिंह को 40826 मतों से हराया।

दिल्ली के 70 ‌विधायक ‌जिन्हें ‌मिला आपका जनादेश

Introduction of Delhi's all MLAs.

किराड़ी से भाजपा के उम्मीदवार अनिल झा को पराजित करते हुए आप के ऋतुराज गोविंद ने 45172 वोटों के बड़े फासले से जीत हासिल की।
भाजपा के प्रभुदयाल को हराते हुए आप के संदीप कुमार ने 64439 वोटों से सुल्तानपुर माजरा से जीत हासिल की।
37204 वोटों से भाजपा के मनोज शौकीन को परास्त कर आप के रघुविंद्र शौकीन ने जीत हासिल की।
मंगोलपुरी से ही पिछली बार आप की टिकट पर जीत हासिल करने वाली राखी बिड़लान ने इस बार भी विजय प्राप्त की। उन्होंने कांग्रेस के राजकुमार चौहान को 22699 वोटों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के 70 ‌विधायक ‌जिन्हें ‌मिला आपका जनादेश

Introduction of Delhi's all MLAs.

जिन तीन भाजपा धुरंधरों ने आप की सुनामी में भी जीत हासिल की उनमें सबसे पहला नाम रोहिणी के भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता का है। उन्होंने आप के सीएल गुप्ता को 5367 वोटों से हराया।
शालीमार बाग से पिछली बार आप के उम्मीदवार के तौर पर जीतीं वंदना कुमारी ने एक बार फिर जीत हासिल की। भाजपा की रेखा गुप्ता को उन्होंने 10978 वोटों से हराया।
शकूरबस्ती से आप के सत्येंद्र जैन ने बीजेपी के एससी वत्स को 3133 वोटों से हराया।
आप के जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर से भाजपा के नंदकिशोर गर्ग को 22311 वोटों से मात दी।

विज्ञापन

दिल्ली के 70 ‌विधायक ‌जिन्हें ‌मिला आपका जनादेश

Introduction of Delhi's all MLAs.

वजीरपुर से चुनाव लड़कर आप के राजेश गुप्ता ने भाजपा के महेंद्र गुप्ता को 22044 से हराया।
मॉडल टाउन से आप के अखिलेश पति त्रिपाठी ने 16706 मतों से भाजपा के विवेक गर्ग को शिकस्त की।
सदर बाजार से कांग्रेस के दिग्गज अजय माकन को तीसरे नंबर पर धकेलते हुए आप के उम्मीदवार सोमदत्त ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के प्रवीण जैन को 34315 मतों से मात दी।
चांदनी चौक से आप की अलका लांबा ने बीजेपी की सुमन गुप्ता को 18287 वोटों से हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed