द्वारका जिले में दो हफ्ते से पुलिस कर्मियों के लिए चल रहा था योग शिविर
अक्सर पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी के दबाव में अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का सही से पालन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस ने पुलिस को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिले में दो हफ्ते का योग शिविर का आयोजन करवाया।
योग प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों ने घटाया 4 से 5 किलो वजन, हो रहे हैं तनाव से मुक्त
2 of 5
योग शिविर में योग करते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
योग शिविर में शामिल होने के लिए 60 पुलिस कर्मियों को कई बैच में बांटा गया। लगातार योगाभ्यास करने का नतीजा यह हुआ कि ज्यादातर पुलिसकर्मी ने अपना 4 से 5 किलो वजन घटा लिया है।
योग प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों ने घटाया 4 से 5 किलो वजन, हो रहे हैं तनाव से मुक्त
3 of 5
योग शिविर में योग करते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ब्लड प्रेशर से लेकर मानसिक तनाव से हो रहे मुक्त
साथ ही कमर दर्द, ब्लड प्रेशर सहित दूसरी शारीरिक बीमारियों से उन्हें निजात मिली है। शनिवार को योग शिविर की समाप्ति के बाद पुुलिसवालों का दोबारा मेडिकल जांच होने के बाद उनमे एक नई उर्जा देखने को मिली रही है।
योग प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों ने घटाया 4 से 5 किलो वजन, हो रहे हैं तनाव से मुक्त
4 of 5
योग शिविर में योग करते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी अंटो अल्फोंस के मुताबिक, तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी था। इसलिए जिले में दो हफ्ते से पुलिस कर्मियों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। योग में शामिल होने से पहले पुलिसवालों का वजन से लेकर पूरे शरीर की जांच करवाई गई।
योग प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों ने घटाया 4 से 5 किलो वजन, हो रहे हैं तनाव से मुक्त
5 of 5
योग शिविर में योग करते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शिविर की समाप्ति होने पर योग में शामिल पुलिस कर्मियों का दोबारा वजन मापा गया। जांच के बाद पुलिस कर्मियों के सेहत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। वह मानसिक रूप से भी खुद को बेहतर महसूस कर रहे हैं।
जबकि 10 से 12 पुलिसवालों को स्लीप डिस्क की परेशानी से निजात मिली है। डीसीपी का कहना है कि ज्यादातर पुलिस कर्मियों ने योग को अब अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया है।