नीले आसमान में सामंजस्य के साथ करतब दिखाते विमान तो जमीन पर नीली वर्दी पहने कदम से कदम मिलाते जवान। यह अद्भुत नजारा था 86वें वायुसेना दिवस का। विमानों ने जहां देश की ताकत दिखाई, वहीं जवानों ने अपने करतबों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। हिंडन एयरबेस के परेड ग्राउंड का हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। हिंदुस्तानी एयरक्राफ्ट तेजस की उड़ान और करतबों से सभी दंग रह गए।
(सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 10
air force day
- फोटो : पीटीआई
सारंग आर सूर्यकिरण विमानों की संरचनाओं को लोगों ने जमकर सराहा। एयरचीफ मार्शल बीएस धानोआ ने कहा कि इंडियन एयरफोर्स ने वर्ष 2018 में इंडियन आर्मी और नेवी के साथ सबसे बड़ी एक्सरसाइज गगन शक्ति 2018 की। इसके जरिए जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में युद्ध अभ्यास किया। हिंडन एयरबेस पर सोमवार को एयरफोर्स-डे की शुरुआत आकाशगंगा टीम के पैराजंपर्स ने की।
3 of 10
air force day
- फोटो : अमर उजाला
आठ हजार फीट की ऊंचाई से आसमान में तिरंगा लहराते जमीन पर उतरे जवानों का स्वागत लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया। इसके बाद कदमताल करते हुए वायुसैनिक परेड ग्राउंड में पहुंचे। परेड ने वायुसेना प्रमुख, थल सेना प्रमुख विपिन कुमार रावत को जनरल सेल्यूट दिया। एयरचीफ मार्शल ने 5 वायुसेना मेडल गैलेंट्री, 14 वायु सेना मेडल और 28 विशिष्ट सेवा मेडल जवानों को प्रदान किए।
4 of 10
air force day
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दल के प्रदर्शन की प्रशंसा की और भारतीय वायुसेना को आने वाले समय में और मजबूत बनाने का वादा किया। फिर एयर वॉरियर ड्रिल टीम का अनुशासन और शरीर-दिमाग का तालमेल देखकर लोग वाह-वाह कर उठे। एयर शो की शुरुआत में विंटेज विमान ने भारतीय वायुसेना की ताकत दिखाई। इसके बाद वायुसेना की पहचान बन चुका ग्लोबमास्टर विमान दो सुखाई विमानों के साथ गुजरा।
5 of 10
air force day
- फोटो : अमर उजाला
सुखोई, जगुआर और मिराज ने आसमान का सीना चीरते विक्ट्री, त्रिशूल फॉर्मेशन और वर्टिकल चार्ली मनूवर बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम सूर्यकिरण और टीम सारंग के एरोबेटिक्स देखकर लोग रोमांचित हो उठे। स्टेटिक डिस्प्ले में मौजूद एमके-2 हेलीकॉप्टर, मिग-29, हॉक विमान, मिराज-2000, जगुवार, सुखोई-30, तेजस और सी-17 ग्लोबमास्टर के साथ लोग सेल्फी लेते दिखाई दिए।