फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : इस डर से कंडक्टर अशोक ने कबूला था जुर्म

Thu, 09 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 09 Nov 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case conductor ashok forced to confess the crime by police
Pradyuman murder case

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या में सीबीआई द्वारा 11वीं कक्षा के विद्यार्थी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अपने थ्योरी पर पूरी तरह फंस गई है। अब तक गुरुग्राम पुलिस के मुख्य आरोपी रहे कंडक्टर अशोक के जुर्म कबूलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

in pradyuman murder case conductor ashok forced to confess the crime by police
रयान मर्डर केस - फोटो : ANI

मीडिया में प्रद्युम्न हत्या को लेकर दिए गए अशोक के बयान पर उसके वकील ने कहा कि जबरदस्ती इजेक्शन देकर बयान दिलवाया गया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार को जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया था। यहां तक कि अशोक से सादे कागज पर दस्तख्त भी ले लिए गए थे। उसने दबाव में आकर मीडिया में भी बयान दे दिया था। हालांकि गुरुग्राम पुलिस अभी भी अशोक के मुजरिम मानकर अपने स्टैंड पर कायम है।

in pradyuman murder case conductor ashok forced to confess the crime by police
प्रद्यूम्न का खूनी - फोटो : अमर उजाला

अशोक की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों ने पुलिस द्वारा फंसाने का आरोप लगाया था। अब सीबीआई की नई थ्योरी आने के बाद अशोक की पत्नी का कहना है कि वह आजतक घर में बच्चों को नहीं मारते थे तो किसी की हत्या कैसे कर सकते हैं। उन्हें जबरदस्ती फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case conductor ashok forced to confess the crime by police
ryan school - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोपी बस कंडक्टर से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि पुलिस ने जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया। आरोपी अशोक के वकील मोहित वर्मा का कहना है कि उसने दबाव में आकर मीडिया में कहा कि उसने प्रद्युम्न की हत्या की थी।

विज्ञापन
in pradyuman murder case conductor ashok forced to confess the crime by police
ryan school - फोटो : अमर उजाला

​गुरुग्राम पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कहा कि प्रद्युम्न मर्डर केस में हुई पुलिस जांच में कोई खामी नहीं है। पूरी प्रामाणिक जांच करने के बाद ही इसे सीबीआई को सौंपा है। गुरुग्राम पुलिस अब भी अपने स्टैंड पर कायम है। वहीं, सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि वैज्ञानिक सबूतों, फोरेंसिक विश्लेषण, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की विस्तार से जांच के बाद ही सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed