फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीसीटीवी में कैद हुआ हत्याकांडः घर के बाहर ही गोलियां मारकर कारोबारी को उतारा मौत के घाट

Mon, 14 May 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 May 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
in delhi shahdara businessman killed for protesting against loot with him
व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार रात लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात कारोबारी के घर के पास ही अंजाम दिया गया।

in delhi shahdara businessman killed for protesting against loot with him
व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

लोगों के आने पर बदमाश मौके पर ही रुपयों से भरा बैग छोड़कर फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त राकेश कुमार जैन (62) के रूप में हुई है। वारदात के समय राकेश किसी पार्टी से चार लाख रुपये पेमेंट लेकर अपने घर लौट रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

in delhi shahdara businessman killed for protesting against loot with him
gun

पुलिस के मुताबिक, राकेश परिवार के साथ कबूल नगर, शाहदरा में रहते थे। इनका चांदनी चौक इलाके में मनी एक्सचेंज का कारोबार था। रविवार रात करीब 7.45 बजे पार्टी से चार लाख रुपये लेकर राकेश स्कूटी से अपने घर के पास पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल दिखाते हुए राकेश से रुपयों की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
in delhi shahdara businessman killed for protesting against loot with him
gun

विरोध करने पर बदमाश ने गोली चला दी। गोली राकेश के सीने में लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, लोगों के आने पर बदमाश पकड़े जाने के डर से मौके पर ही रुपयों का बैग छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
in delhi shahdara businessman killed for protesting against loot with him
Gun Point - फोटो : Demo Photo

खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed