मोबाइल आज के समय में एक 'वरदान'से कम नहीं है। हमारे सारे काम आज मोबाइल के जरिए जुड़े हैं। चाहे वो बैंक के काम हों, ऑफिस का काम हो या किसी भी तरह का काम हो। मोबाइल हमारा काफी समय बचाता है। मगर आज समय के अनुसार हम टेक्नोलजी पर काफी निर्भर हो चुके हैं। जिससे अब हममे फोन नंबर याद करने की क्षमता खत्म हो चुकी हैं। अक्सर हमारे कॉन्टैक्ट्स डिलीट हो जाते हैं।
अगर मोबाइल से डिलीट हो जाएं कॉन्टैक्ट तो 30 दिन के अंदर ऐसे पाएं वापस
ये हैं वो स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले अपने ब्राउजर पर जा कर नई गूगल कॉन्टैक्ट्स लिखे।
- फिर आपको गूगल कॉन्टैक्ट्स के नाम से काफी ऑप्सन नजर आएंगे।
- उसके बाद आपको साइन-इन लिखा नाम का एक ऑप्सन दिखेंगा।
- आप उस पर क्लिक कर दें।
- आप सोचेंगे साइन-इन पर क्यों? वो इसलिए क्योंकि अगर आपको अपने फोन वापस चाहिए तो, आपको अपने उसी एकाउंट से साइन-इन करना होगा।
- साइन-इन के बाद आपको बाय तरफ 'more' का ऑप्सन दिखेंगा।
- उस पर क्लिक कर दें। फिर आपको रीस्टोर का ऑप्सन सिलेक्ट करना है।
- मगर याद रहें कि आप मात्र 30 दिनों के अन्दर ही कॉन्टैक्ट्स रीस्टोर कर सकते हैं।