फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की इस आदत से रूठ कर मायके गई थी पत्नी, वापस आने से किया इंकार तो मिली ये दर्दनाक सजा

Fri, 20 Apr 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 20 Apr 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
husband shot his wife dead and shot himself also when wife refused to comeback to home with him
man shot his wife dead - फोटो : अमर उजाला

चार माह से मायके में रह रही पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार किया तो गुस्साए पति ने पहले उसे गोली मार दी फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-30 में हुई इस वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय घायल पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

husband shot his wife dead and shot himself also when wife refused to comeback to home with him
man shot his wife dead - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से अमृतसर, पंजाब निवासी नरेंद्र सिंह रंधावा (29) ने करीब साढ़े चार साल पहले फरीदाबाद में रहने वाली तरणजीत उर्फ निक्की (21) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहते थे। उनके साढ़े तीन साल की बेटी कनिष्का और करीब डेढ़ साल का बेटा जसकीरत है। नरेंद्र का वहां डिश एंटीना लगाने का काम था। निक्की की मां प्रतिभा नागी ने बताया कि नरेंद्र अक्सर शराब पीकर उनकी बेटी को मारता-पीटता था।

husband shot his wife dead and shot himself also when wife refused to comeback to home with him
man shot his wife dead - फोटो : अमर उजाला

इसके कारण करीब चार माह पहले वह अपनी बेटी निक्की व नाती, नातिन को अपने साथ फरीदाबाद ले आई थीं। तभी से तीनों उनके पास सेक्टर-30 के मकान में रह रहे थे। बुधवार शाम को नरेंद्र चंडीगढ़ से यहां आया था। उसने निक्की को साथ चलने के लिए कहा तो उसने सुबह बात करने को कहा। सुबह करीब 11 बजे निक्की बालकनी में कपड़े धो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband shot his wife dead and shot himself also when wife refused to comeback to home with him
man shot his wife dead - फोटो : अमर उजाला

नरेंद्र वहां उसके पास पहुंच गया और उसे साथ चलने के लिए कहने लगा। निक्की ने कहा कि वह अपने पापा से बात करेगी। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी और उसने नरेंद्र के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर गुस्से में नरेंद्र ने पैंट की जेब से देसी तमंचा निकाला और निक्की के सीने पर सटाकर गोली मार दी। गोली उसके सीने से आरपार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद निक्की के माता-पिता प्रतिभा व रविंद्र बालकनी की तरफ दौड़े।

विज्ञापन
husband shot his wife dead and shot himself also when wife refused to comeback to home with him
man shot his wife dead - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान दूसरी गोली चली। जब वे लोग बालकनी में पहुंचे तो देखा कि नरेंद्र और निक्की को गोली लगी हुई थी। नरेंद्र के सिर में गोली लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि निक्की में सांस थी। परिजन उसे लेकर सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed