फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर: 15 दिन में चार बड़ी वारदातें, जब अपनों ने खून से रंगे हाथ, खत्म कर दिए परिवार

Fri, 05 Jul 2019 02:22 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi News: Four major incidents within 15 days in Delhi NCR
15 दिन में चार बड़ी वारदातें - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एक साल पहले हुए बुराड़ी कांड के दर्द से राजधानी अभी तक उबर भी नहीं पाई, जिसमें एक ही घर से एक ही परिवार के 11 लोगों के शव एक साथ मिले थे। आज तक भी परिवार के 11 सदस्यों की मौत से पर्दा नहीं उठ पाया है। एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में पूरे परिवार के खत्म होने के कई मामले सामने आए हैं। पिछले 15 दिन में चार ऐसी बड़ी वारदातें हुईं हैं, जिन्होंने दहला कर रख दिया है। ताजा मामला शुक्रवार को गाजियाबाद के मसूरी इलाके का है। आइए जानते हैं, पिछले 15 दिनों में अपनों ने कब-कब अपनों के खून से रंगे हाथ।
Delhi News: Four major incidents within 15 days in Delhi NCR
महरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पहला मामला: महरौली में एक शिक्षक ने अपने ही परिवार को खत्म किया
राजधानी के महरौली में शुक्रवार देर रात(21-22 जून) एक शिक्षक ने पत्नी और तीन बच्चों को नींद की गोलियां देकर सुलाने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। चाकू और पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटने के बाद आरोपी रातभर शवों के पास बैठा रहा। घटना का खुलासा होने पर आरोपी उपेंद्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
Delhi News: Four major incidents within 15 days in Delhi NCR
मौके पर पुलिस और भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से चंपारन (बिहार) निवासी शिक्षक परिवार के साथ वार्ड नंबर-2, महरौली में रहता है। वह ऊपर के कमरे में पत्नी अर्चना (35), बेटी रानिया (8), बेटा रौनक (5) और 40 दिन की बेटी रानी के साथ सोने गया था। उसकी सास ललिता देवी और भतीजी अनमोल दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह सास बेटी-दामाद को जगाने गई तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। फिर शोच मचाने पर पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला तो अंदर खून से लथपथ शव पड़े थे। शवों के पास उपेंद्र कमरे में ही मौजूद था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi News: Four major incidents within 15 days in Delhi NCR
द्वारका में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
दूसरा मामला: द्वारका के मोहन गार्डन में डबल मर्डर
द्वारका के मोहन गार्डन में  शनिवार शाम (22 जून) को 7 बजे दृष्टिहीन हरि वल्लभ (51) और पत्नी शांति सिंह (47) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हरि वल्लभ कंझावला के सरकारी स्कूल में संगीत के शिक्षक थे। शनिवार शाम बेटी घर पहुंची तो माता-पिता को खून से लथपथ पाया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कैट्स एंबुलेंस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Delhi News: Four major incidents within 15 days in Delhi NCR
मोहन गार्डन हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दृष्टिहीन संगीत शिक्षक और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने उनके साथ घर में डेढ़ साल से रह रहे युवक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर घर से लूटे 1.40 लाख रुपये, खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दंपती की बेटी से शादी कर संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था। दंपती को जब उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी की शादी किसी दूसरे से तय करने की कोशिश में जुट गए। जिससे परेशान होकर उसने दंपति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed