ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले स्टेट हाईवे पर बुधवार को 6 बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार पर जिस तरह से गैंगरेप और लूट का कहर ढाया अब उसका चश्मदीद सामने आ गया है। इस चश्मदीद ने कई खुलासे ऐसे खुलासे किए हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं। (सभी फोटोः जेपी शर्मा/मनोज शर्मा/राजन राय)
2 of 11
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल बदमाश पीड़ित परिवार को हाईवे से करीब 400 मीटर दूर जिस खेत में ले गए थे उसकी रखवाली एक वृद्ध किसान कर रहा था। वह वहीं झोपड़ी बना कर रहता है और महिलाओं को ले जाते देख इसने शोर भी मचाया था। इसके बाद बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया था। इसी किसान ने खौफनाक रात की पूरी कहानी अपनी जुबानी सुनाई है।
3 of 11
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले तो इस चश्मदीद ने इन बदमाशों के बारे में ये खुलासा किया कि इन्होंने एक साल पहले भी उसके गांव के एक शख्स की हत्या की थी। साथ ही ये भी बताया कि आरोपी इस क्षेत्र या उसके आसपास के रहने वाले नहीं थे।
4 of 11
yamuna expressway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब उससे पूछा गया कि बदमाशों ने क्या-क्या किया तो उसने बताना शुरु किया। उसने कहा कि आरोपियों ने पहले तो पीड़ित परिवार के मर्दों और उसे महिलाओं के दुपट्टों से बांधा और डंडों, सरियों और तमंचे की बट से पिटाई भी की।
5 of 11
highway gangrape
- फोटो : अमर उजाला
फिर बारी-बारी से एक-एक महिला को अपने साथ झाड़ियों में ले जाने लगे। हर बार दो-दो बदमाश करके झाड़ियों में जाते और करीब 10-12 मिनट वहां रहते। चश्मदीद ने कहा कि वो महिलाओं को ले जाते थे लेकिन उसे नहीं पता कि महिलाओं का बलात्कार हुआ कि नहीं।