फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक अकेली लड़की को दरिंदों के चंगुल से बचाने वाली लड़की ने बयां की उस दहशत भरी रात की कहानी

Fri, 07 Jul 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Jul 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
horrific tale of hauz khas village where men in car try to abduct a girl other brave girl rescue her
हमारे देश में महिला सशक्तिकरण एक ऐसा मुद्दा है जिस पर आए दिन बहस होती रहती है। हम बात करते हैं कि महिलाएं अब पुरुषों के क्षेत्र में दखल दे रही हैं और अपनी ‌लाइफ कंट्रोल कर रही हैं। लेकिन इन सब बातों के बाद भी रात में निकलने वाली महिला को जिस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है उसकी एक डरा देने वाली हकीकत राजधानी दिल्ली के हौज खास विलेज से सामने आई है।
horrific tale of hauz khas village where men in car try to abduct a girl other brave girl rescue her
hauz khas - फोटो : स्कूपव्हूप

दिल्ली की एक लड़की ने ट्विटर के जरिए हौज खास विलेज आई एक लड़की की ऐसी आंखों देखी कहानी सुनाई है जिसे सुनकर वहां जाने वाली किसी भी लड़की की रूह कांप सकती है। और वह वहां जाने से पहले कई बार सोचेगी। लड़की ने लिखा है, 'मैं आपको बताने जा रही हूं कि कल रात हौज खास विलेज में क्या हुआ। जैसे की हम वहां से निकल रहे थे तो हमें वहां से ऑरोबिंदो मार्ग तक चल कर जाना पड़ता है।'
'हम चल रहे थे तो देखा कि वहां रास्ते में एक कार थी जो पुरुषों से भरी थी और हौजखास विलेज की ओर जा रही थी। एक लड़की जिसने शॉर्ट्स पहने थे और वो एक लड़के के साथ थी, जो शराब के नशे में था। उन्हें देखकर कार ने यू टर्न लिया।'

horrific tale of hauz khas village where men in car try to abduct a girl other brave girl rescue her
hauz khas - फोटो : स्कूपव्हूप

'वो कार रुक गई, दो लड़के उतरे और बाहर निकलकर कहने लगे 'बस गाड़ी में डालो' और ये कहकर वो लड़की का पीछा करने लगे। वो लड़की अपने नशे में चूर दोस्त को संभालने में परेशान थी।'
'उस वक्त तीन चार लड़के कार में थे और दो उस लड़की के पीछे-पीछे पैदल चल रहे थे। जब उन्होंने हमें देखा तो कार में जा बैठे। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया और आगे बढ़ गए।'
'फिर से दो लड़के उतरे और इस बार वो सीधे लड़की के पास गए और कार उस लड़की को ले जाने के लिए तैयार थी। उन्होंने उसे घेर लिया।'
'ये देखते ही मैं उस कार के पास दौड़ कर गई और उनसे पूछा क्या हुआ। उन्होंने कहा कुछ नहीं, तुम जाओ। मैंने कहा, तुम इस लड़की का पीछा कर रहे चले जाओ। वो हंसे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
horrific tale of hauz khas village where men in car try to abduct a girl other brave girl rescue her
hauz khas - फोटो : स्कूपव्हूप

इसके बाद उन लड़कों ने जो कहा उससे वो बचाने वाली लड़की भी डर गई। लड़की ने आगे लिखा है, 'उन्होंने कहा, इसको ड्रॉप कर देंगे कहीं ज्यादा बोलेगी तो तेरेको भी कहीं ले जाएंगे। मैंने उन्हें पुलिस को कॉल करने की धमकी दी। लेकिन वो डरे नहीं।'
'इस पर मैंने अपने एक दोस्त को आवाज दी जोर से कि पुलिस को बुलाओ। जब उन्होंने देखा कि मेरे साथ कुछ लड़के हैं तब वो परेशान हो गए। उन्होंने इशारे में कहा कि चलो।'
'उन्होंने नहीं सोचा था कि उन्हें कोई रोकेगा। उन्हें लगा कि मैं भी औरों की तरह ही निकल जाउंगी। वो डर गए क्योंकि मैंने उनका सामना किया।'

विज्ञापन
horrific tale of hauz khas village where men in car try to abduct a girl other brave girl rescue her
hauz khas - फोटो : स्कूपव्हूप

'इसके बाद वो दोनों कार में वापस चले गए। लेकिन वो अब भी इधर उधर घूम रहे थे और शोर मचा रहे थे। और वो तब वहां से गए जब मैंने वीडियो लेना चाहा।'
'इन लड़कों ने पूरा प्लान बनाया था कि कैसे कोई लड़की मिले जिसे अगवा करें। वो नशे में नहीं थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed