Hindon Airport हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का इंतजार आज(11 अक्तूबर) खत्म हो रहा है। दोपहर एक बजे पिथौरागढ़ के लिए हैरिटेज एविएशन की पहली फ्लाइट नौ यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी। डीएम अजय शंकर पांडेय के मुताबिक इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग मौजूद रहेंगे। उड़ान से पूर्व बृहस्पतिवार को एयर हैरिटेज और एयर स्टार के अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पीएम मोदी का एक बड़ा सपना सच हो रहा है। उन्होंने एक बार हवाई चप्पल से हवाई यात्रा तक के सपने की बात कही थी जो हिंडन एयरपोर्ट पूरा करने वाला है। आगे जानिए कैसे...
{"_id":"5da036c98ebc3e01542f882e","slug":"hindon-airport-true-pm-modi-dream-here-flights-rates-will-be-cheaper-than-other-airports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindon Airport से सच हुआ पीएम मोदी का सपना, हवाई चप्पल से हवाई यात्रा की कही थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hindon Airport से सच हुआ पीएम मोदी का सपना, हवाई चप्पल से हवाई यात्रा की कही थी बात
Fri, 11 Oct 2019 01:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
hindon airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
सच हुई हवाई चप्पल से हवाई यात्रा के सपने की बात
हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सिविल टर्मिनल देश की जनता के लिए एक बड़ा तोहफा है। इसके होने से हवाई चप्पल पहनने वाले लोग भी हवाई यात्रा कर सकेंगे। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ की उड़ान के लिए हेरिटेज की ओर से बेहद कम किराया रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ जाने के लिए लोगों को महज 2270 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं पिथौरागढ़ से हिंडन एयरपोर्ट के लिए 2470 रुपये का टिकट होगा। हैरिटेज कंपनी के सीइओ रोहित माथुर का कहना है कि वापसी का रास्ता लंबा होने की वजह से 200 रुपये अतिरिक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
hindon airport
हिंडन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए भी भरी जाएंगी उड़ान
पिथौरागढ़, देहरादून, हुबली और गुलबर्गा के बाद हिमाचल के शिमला, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, गुजरात के जामनगर, महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के कन्नूर के लिए यहां से उड़ान सेवा शुरू होगी। इस सेवा की तारीख निकट भविष्य में घोषित की जाएगी।
पिथौरागढ़, देहरादून, हुबली और गुलबर्गा के बाद हिमाचल के शिमला, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, गुजरात के जामनगर, महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के कन्नूर के लिए यहां से उड़ान सेवा शुरू होगी। इस सेवा की तारीख निकट भविष्य में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
hindon airport
- फोटो : अमर उजाला
100 गाड़ियों के लिए है पार्किंग
एयरपोर्ट पर 100 गाड़ियों की पार्किंग की जगह है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि निजी वाहनों के लिए यह पेड होगा, फिलहाल इसका रेट अभी तय नहीं हुआ है। जो लोग टैक्सी से आएंगे उन्हें अंदर तक पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट की इनर व्हीकल की व्यवस्था होगी। यह व्हीकल स्टार एयर की ओर से एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को ही पहुंचा दी गई।