फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉट्सएप पर लड़की पसंद करते ही ऐसे डील होती थी पक्की, सेक्स रैकेट में 5 बड़े खुलासे

Sun, 29 Sep 2019 04:15 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Sep 2019 04:15 PM IST
High Profile Sex racket busted by Ghaziabad police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कविनगर थाना पुलिस ने चार युवतियों व सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि किसी भी अपरिचित को इस गैरकानूनी धंधे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उसे खास तरह की सुविधा दी जाती। उक्त स्पा सेंटर पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे आरडीसी में चल रहा था। छापे के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुआ हैं। जानिए, जांच के दौरान क्या-क्या खुलासे हुए...

वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर बुलाते थे ग्राहक

High Profile Sex racket busted by Ghaziabad police
sex racket - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरडीसी स्थित वैनिटी स्पा सेंटर के अंदर पिछले काफी समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। व्हाट्सएप के माध्यम से संचालक व उससे जुड़े हुए लोग लड़कियों के फोटो भेजकर ग्राहकों को मोहित करते थे। बताया गया है कि लड़कियों के अश्लील फोटो उसमें होते थे। फोटो देखने के बाद कीमत तय होती थी।

दलालों व पुराने ग्राहकों के जरिये ही होती थी सौदेबाजी

High Profile Sex racket busted by Ghaziabad police
यहीं चलता था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि स्पा सेंटर में अजनबी लोगों से देह व्यापार के संबंध मं कोई बातचीत नहीं की जाती थी। दलालों या पुराने ग्राहकों के रेफरेंस पर ही लड़की देखकर सौदेबाजी होती थी। ग्राहक को या तो स्पा सेंटर से जुड़े किसी व्यक्ति का परिचय देना पड़ता था या फिर उससे बात करानी होती थी। नए लोगों की स्पा सेंटर में एंट्री भी नहीं होती थी।
विज्ञापन

बोगस ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी

High Profile Sex racket busted by Ghaziabad police
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटर के अंदर चल रही गतिविधियों को जानने के लिए एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। अंदर जाने पर दो हजार रुपये में डील हुई। लड़की केसामने आते ही इशारा करके बाहर खड़ी पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने मौकेपर मिले सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से चार युवतियों व स्पा सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
High Profile Sex racket busted by Ghaziabad police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लोगों की शिकायत थी कि स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजरकविनगर पुलिस को स्पा सेंटर पर छापामारी के निर्देश दिए गए। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद घेराबंदी कर स्पा सेंटर में छापामारी की गई। पुलिस को देख सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed