अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल के मैन ऑफ द मैच कालरा से जुड़ी है ये कंट्रोवर्सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में जीत की अहम भूमिका निभाने वाले मनजोत कालरा को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की वजह से काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।
अगर किसी भी वजह से वो टेस्ट में फेल हो जाते तो शायद हम आज का ये शतक नहीं देख पाते। लेकिन आज वही देश के लिए शान की वजह हैं।
बता दें कि मनजोत कालरा आयु से संबंधित विवाद में फंस गए थे। यह मामला 2015 में सामने आया था जब तत्कालीन दिल्ली टीम के कप्तान किर्ती आजाद ने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी थी।
विश्व कप में जाने से पहले भी हुआ था बवाल
मनजोत के अनुसार उनकी जन्मतिथि 15 जनवरी 1999 है। जबकि किसी ने उनके नाम से दस्तावेज जमा किए जिस पर उनकी जन्मतिथि 15 जनवरी 1998 लिखी है। बाद में मनजोत ने आयु से संबंधित सारे टेस्ट पास कर लिए।
आयु को लेकर संशय होने की वजह से बीते साल भी मनजोत को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। बता दें कि विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच बने मनजोत कालरा का विश्व कप में जाना भी एक समय मुश्किल हो गया था।
दरअसल बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया द्वारा आयु वेरिफिकेशन टेस्ट में पास किए जाने के बावजूद उन्हें दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एज वेरिफिकेशन टेस्ट से गुजरना पड़ा। हालांकि मनजोत ने इस टेस्ट को भी पास किया और वर्ल्ड कप व उससे पहले भी हुए एक टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई।
Celebrations at #ManjotKalra's residence in Delhi's Adarsh Nagar as he led India to victory in #U19CWCFinal with a century. pic.twitter.com/wOUwHdbdMg
— ANI (@ANI) February 3, 2018
जानिए मनजोत के बारे में सबकुछ
मनजोत का जन्म 15 जनवरी 1999 को दिल्ली में हुआ था। मनजोत का निकनेम मैंडी है। वह 6 फीट के बल्लेबाज हैं।
मनजोत दिल्ली की घरेलू टीम और आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल के लिए खेलते रहे हैं। मनजोत के पिता का नाम प्रवीन कुमार है जो बिजनेसमैन हैं।
मां का नाम रंजीत कौर है। उनकी हॉबी ड्राइविंग, गाना सुनना, यात्रा करना है। 19 साल के मनजोत की शुरुआती पढ़ाई लांसर्स कॉनवेंट स्कूल रोहिणी में हुई। आगे की पढ़ाई बाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई। मनजोत के फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स हैं। उनके फेवरेट एक्टर शाहरूख खान हैं।