फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है यूपीएससी टॉपर टीना का टारगेट और क्यों चुना हरियाणा कैडर

Wed, 11 May 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
Here is what the target of the UPSC Topper Tina
टीना दाबी - फोटो : अमर उजाला
कड़ी मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती....यह पक्तियां यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप करने वाली टीना दाबी पर सटीक बैठती हैं। हार नहीं मानने के जज्बे का ही नतीजा है कि महज 22 वर्ष की उम्र में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सर्वोच्च शिखर को छुआ है।
Here is what the target of the UPSC Topper Tina
टीना दाबी

मूलत: राजस्थान के जयपुर की रहने वाली टीना दाबी को अब तक यकीन नहीं है कि उन्होंने टॉप कर लिया है। अपनी मां को आदर्श मानने वाली टीना अब लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के लिए हरियाणा कैडर में जानना चाहती हैं। ऑल इंडिया टॉप करने वाली टीना कहती हैं कि सोचा नहीं था कि पहले प्रयास में ही ऐसा मुकाम पा लूंगी।

Here is what the target of the UPSC Topper Tina
टीना दाबी

इस मुकाम के लिए अभी बहुत छोटी हूं, ऐसे में अभी बहुत कुछ सीखना है। खास बात यह है कि टीना के इस सफलता में उनकी मां का बड़ा योगदान है। उन्होंने टीना की पढ़ाई के लिए अपनी सरकारी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। 

देखें टीना का वीड‌‌ियो
http://www.amarujala.com/video/education/success-stories/was-expecting-qualification-but-topping-is-beyond-dreams-says-upsc-topper-tina-dabi

विज्ञापन
विज्ञापन
Here is what the target of the UPSC Topper Tina
टीना दाबी

वह टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी में कार्यरत थी। उनकी मां का कहना है कि मेरी बेटी मेरी हीरो है तो टीना का अपनी मां के लिए कहना है कि मेरी मां मेरी आदर्श है।  लेडी श्रीराम से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने वाली टीना ने ग्यारहवीं में ही सोच लिया था कि उन्हें आईएएस बनना है।

विज्ञापन
Here is what the target of the UPSC Topper Tina
टीना दाबी

ग्यारहवीं से उन्होंने इस पर फोकस करना शुरू कर दिया था। टीना कहती हैं कि इस मुकाम को पाने में जहां पचास फीसदी मेरा योगदान है तो पचास फीसदी मेरी मां का है। यह इतनी कठिन परीक्षा होती है कि इसके लिए किसी न किसी के सहयोग की जरूरत होती है। यहां यह सहयोग मुझे मेरी मां से मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed