फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश: जगह-जगह कॉलोनियों में जलभराव, बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों की खोली पोल

Thu, 14 Aug 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 11:14 PM IST
सार

शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चलेगा। 

विज्ञापन
Delhi drenched due to heavy rain Waterlogging in colonies rain exposed drainage system
दिल्ली में जलभराव से जीवन अस्त व्यस्त - फोटो : PTI

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को तरबतर कर दिया। इससे ज्यादातर मुख्य सड़कों के साथ आवासीय कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया। बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को फिर से उजागर किया। नालों और सीवरों के ओवरफ्लो होने से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। यही नहीं, बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में स्कूल जाते बच्चों और दफ्तर के लिए से घर जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो जलभराव इतना था कि लोग कमर तक डूबते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, जश्न-ए-आजादी पर भी बारिश की संभावना है।

Delhi drenched due to heavy rain Waterlogging in colonies rain exposed drainage system
दिल्ली में जमकर बरसे बदरा - फोटो : फाइल फोटो

मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 79.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मानक वेधशाला में 79.4, लोधी रोड में 66.8, आया नगर में 66, पूसा में 49, पालम में 45, रिज में 37.2, राजघाट में 30.8 और नजफगढ़ में 24.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Delhi drenched due to heavy rain Waterlogging in colonies rain exposed drainage system
दिल्ली में जगह जगह जलभराव - फोटो : PTI

बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 100 से 79 फीसदी रहा। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चलेगा। 17 से लेकर 19 अगस्त तक के दौरान दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रुक रुक कर फुहारें पड़ने का क्रम देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi drenched due to heavy rain Waterlogging in colonies rain exposed drainage system
बारिश के कारण लगा भीषण जाम - फोटो : PTI

जाम ने छुड़ाए लोगों के पसीने
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण जाम ने पसीने निकाल दिए। जलभराव के कारण मुख्य मार्गों समेत सबसे कॉलोनियों में लंबा जाम लग गया। लोग डेढ़ से दो घंटे तक फंसे रहें। किसी तरह लोग कॉलोनियों के जाम से निकले तो मेन रोड के जाम पर फंस गए। मुख्य सड़कों पर तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। एम्स फ्लाईओवर से साउथ एक्सटेंशन लूप, मूलचंद अंडरपास, पूरा एमबी रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, तुगलकाबाद, ओखला अंडरपास, जीजीआर-जीडीआर, संजय टी पाइंट, एनएसजी रोड, आजाद चौक अंडरपास, रामबाग रोड, रानी झांसी रोड, बर्फखाना, पुल मिठाई, भाईगिरी मार्ग, न्यू रोहतक रोड, करोल बाग, आनंद पर्वत, पंजाबी बाग, सरायरोहिल्ला, अशोक मेन पार्क मेट्रो स्टेशन, पंजाबी बाग रोड, जीटीके डिपो, जहांगीरपुरी, आर्दश नगर, पुराना रोहतक रोड, आश्रम से मूलचंद की तरफ, शक्ति नगर एनएच-9 व 8 और वसंत विहार समेत मार्गों पर दोपहर तक लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Delhi drenched due to heavy rain Waterlogging in colonies rain exposed drainage system
जलभराव - फोटो : PTI

जहांपनाह पार्क के सामने नाव चलाई
जहांपनाह व डान वास्को स्कूल के सामने वाली रोड पर करीब आधा मीटर से पौना मीटर तक पानी जमा हो गया था। यहां पर एक व्यक्ति नाव चलाता हुआ नजर आया। लोग उसकी उसकी वीडियो बनाते रहे। बारिश होने से बृहस्पतिवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो सड़कों पर आधा मीटर तक पानी भरा था। ग्रेटर कैलाश-एक व दो, चितरंजन पार्क, कालकाजी, गोविंदपुरी, मयूर विहार, सीरिफोर्ट रोड, हौजखास और मालवीय नगर, साकेत, दिल्ली कैंट व तिलक नगर आदि जगहों पर कॉलोनियों व रोड पर जलमग्न दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed