फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना 

Tue, 10 Apr 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Heat relief in Delhi-NCR, weather became cool
weather - फोटो : जी पॉल

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह सवेरे तेज आंधी के साथ बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम के इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते सात सालों में 9 अप्रैल को सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, दिन निकलते-निकलते धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। लेकिन तापमान में गिरावट के कारण तेज गर्मी से राहत मिली। 


(सभी फोटो - जी पाल /अमर उजाला)
 

Heat relief in Delhi-NCR, weather became cool
weather - फोटो : जी पॉल

सोमवार सुबह आंधी व बारिश के कारण बीते सप्ताह 36 के पार चल रहा पारा लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। वर्ष 2011 से वर्ष 2017 तक 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान इतना नीचे नहीं गया। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 2.2 मिमी बारिश व शाम 5:30 बजे तक 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में मौसम में इसी तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।  

Heat relief in Delhi-NCR, weather became cool
weather - फोटो : जी पॉल

12 अप्रैल तक धूल भरी आंधी, बारिश व ओले गिरने की संभावना है। 10 से 12 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है। जबकि 13 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। विभाग ने मंगलवार 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heat relief in Delhi-NCR, weather became cool
weather - फोटो : जी पॉल

आज का तापमान 

अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस 
10 अप्रैल को सूर्यास्त शाम 6:44 मिनट 
11 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 6:00 मिनट 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed