{"_id":"628f008cfdc58150a74b66ba","slug":"haryanvi-singer-murder-case-killer-wanted-to-burn-singer-body-then-suddenly-plan-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haryanvi Singer Murder: गायिका के शव को जलाना चाहते थे कातिल, फिर अचानक इसलिए बदला प्लान, चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryanvi Singer Murder: गायिका के शव को जलाना चाहते थे कातिल, फिर अचानक इसलिए बदला प्लान, चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस हैरान
Thu, 26 May 2022 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 May 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi singer murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिले के जाफरपुर कलां इलाके से गायब लोक गायिका को अगवा कर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या कर गायिका के शव को हरियाणा के रोहतक के महम में दफना दिया था। गायिका की हत्या के आरोपियों रवि और अनिल उर्फ मोहित ने पुलिस रिमांड पर पूछताछ में कई अहम बातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया है कि करीब तीन सप्ताह पूर्व इन लोगों ने गायिका की हत्या की साजिश रची थी। 11 मई को बहाने से गायिका को अगवा कर उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई। दोनों शव को जलाना चाहते थे, लेकिन उनको मौका नहीं मिला। बाद में शव को महम इलाके में हाइवे के नजदीक फ्लाईओवर के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। गायिका की पहचान न हो इसलिए उसके कपड़े उतारकर जला दिए गए। इसके अलावा घटना स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर उसका मोबाइल किसी नाले में फेंक दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसका मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या और सबूत मिटाने का मामला रोहतक के महम थाने में दर्ज है जबकि दिल्ली के जाफरपुर कलां में गायिका को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और गड्ढा खोदने के लिए इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी का कहना है कि हत्या का केस हरियाणा से दिल्ली में ट्रांसफर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि और गायिका की मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। महम का रहने वाला रवि प्राइवेट नौकरी करने के अलावा लोक गीत लिखता था। रवि के लिखे हुए कई गीतों को लोक गायिका ने अपने शब्द दिए। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो रवि उससे शादी करने की बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शादी का झांसा देकर रवि ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान रवि ने दूसरी शादी कर ली। इस बात का जब गायिका को पता चला तो उसने 2019 में रवि के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। तब से रवि लगातार जेल में बंद था। छह माह पूर्व वह जेल से छुटकर आया था। इस दौरान गायिका की पहचान रवि के दोस्त मोहित उर्फ अनिल से भी हो गई।
विज्ञापन
आरोपी रवि
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि रवि गायिका से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने अनिल से मदद मांगी। रवि ने अनिल से कहा कि वह बहला-फुसलाकर या कोई लालच देकर गायिका को हरियाणा ले आए। आठ मई को अनिल ने गायिका से कहा कि वह उसे एल्बम शूट करने रोहतक ले जाना चाहता है। हर गाने के शूट के लिए उसे पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। गायिका इसके लिए तैयार तो हो गई, उस दिन उसने चलने से मना कर दिया।