फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों कट रही महिलाओं की चोटियां, राजस्थान और हरियाणा के बाद दिल्ली की महिला हुई शिकार

Mon, 07 Aug 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/गुरुग्राम/हथीन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/गुरुग्राम/हथीन Updated Mon, 07 Aug 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
hair braid of women cut in delhi haryana and rajasthan, two arrested in an incident
choti - फोटो : अमर उजाला

पलवल, मेवात सहित हरियाणा में कई जगहों पर महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद दिल्ली के एक गांव में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि चोटी कटने से पहले उसके सिर में तेज दर्द हुआ और वह बिस्तर पर बेसुध हो गई। होश आने पर उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है।

hair braid of women cut in delhi haryana and rajasthan, two arrested in an incident
choti - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने इसकी जानकारी छावला थाना पुलिस को दी। हालांकि, परिजनों ने मामले में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामला छावला के कांगनहेड़ी गांव का है। वहीं, पुलिस ने अपील की है कि लोग ऐसी अफवाह से दूर रहें। यह शरारती तत्वों की करतूत है। गांव कांगनहेड़ी निवासी मुनेश ने बताया कि रविवार सुबह वह ज्वार काटने खेत में गईं थी। जहां उसके सिर में तेज दर्द हुआ तो वह घर वापस आ गईं। वह दर्द से काफी परेशान थी और आते ही बिस्तर पर बेसुध हो गईं। कुछ देर बाद होश आया तो उन्होंने अपनी चोटी जमीन पर पड़ी देखी।

hair braid of women cut in delhi haryana and rajasthan, two arrested in an incident
choti - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम जिले में एक रात में छह महिलाओं की कटी चोटी साइबर सिटी में महिलाओं की चोटी काटने का सिलसिला बढ़ गया है। जिले में शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक छह महिलाओं के साथ चोटी काटने का मामला सामने आया है। इसमें केवल एक महिला ने सेक्टर-5 थाना में शिकायत दी है। उधर, शहर में चोटी काटने की बढ़ती घटनाओं से पुलिस भी परेशान है और पुलिस को किसी असामाजिक तत्वों का हाथ लग रहा है। डीसीपी क्राइम ने सभी थाना प्रभारियों को इन मामलों को संजीदगी से लेने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hair braid of women cut in delhi haryana and rajasthan, two arrested in an incident
choti - फोटो : अमर उजाला

पुन्हाना के आस-पास 24 घंटे में 16 महिलाओं की चोटी कटी मेवात में महिलाओं की चोटी कटने की घटना थम नहीं रही है। शनिवार की रात से रविवार रात तक पुन्हाना और आसपास के गांवों में 16 से अधिक महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। इससे इलाके की महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। शनिवार की देर रात गांव फलैंडी में एक लड़की की चोटी कट गई। वहीं रविवार सुबह इसी गांव में दो लड़कियों की चोटी कटने की बात सामने आई। कस्बा पिनगवां में एक, जलालपुर फिरोजपुर, घासेडा, हंजनपुर, साकरस सैनी मोहल्लाह, खूसपुरी, जहटाना, लुहिंगाकलां, बिछोर, सिंगार, पुन्हाना में एक-एक और  बघौला में दो महिलाओं की चोटी कट गई।

विज्ञापन
hair braid of women cut in delhi haryana and rajasthan, two arrested in an incident
choti - फोटो : अमर उजाला

तावडू में तीन महिलाओं की काटी चोटी रविवार को तावडू में अलग-अलग गांवों में तीन महिलाओं की चोटी कट गई। घटना के बाद एक महिला बेहोश हो गई। क्षेत्र में एक सप्ताह में 15 महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे गांववाले दहशत में हैं। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed