फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram woman threatens to jump off office building after expel from job get it back

गुरुग्रामः कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाला तो उठाया ऐसा कदम, बहाल करनी पड़ी जॉब

Thu, 30 May 2019 01:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
gurugram woman threatens to jump off office building after expel from job get it back
वायरल फोटो जिसमें महिला कूदने की दे रही धमकी - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर बुधवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक इमारत के छत की बाउंड्री पर खड़ी है और एक शख्स उसे नीचे उतरने को कह रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुग्राम का है और यह जिस वजह से वायरल हो रहा है वह भी हैरान करने वाली है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रहा है यह वीडियो वायरल...

विज्ञापन


दरअसल यह वीडियो साइबर सिटी के सेक्टर 18 की एक प्राइवेट कंसल्टेंसी में काम करने वाली महिला का है। महिला की कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसके बाद वह काफी परेशान थी और मैनेजमेंट को धमकी दे रही थी कि उसकी नौकरी वापस दें वरना वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेगी।
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो में यही दिखता है कि महिला छत की बाउंड्री पर खड़ी है, जबकि छत पर खड़ा एक शख्स उसे नीचे उतरने के लिए कह रहा था और अपनी जिद छोड़ने के लिए मना रहा था। कुछ देर बाद वह महिला वहीं बाउंड्री पर बैठ जाती है और उस शख्स से बातें करने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे उसे समझाने के बाद आखिरकार वह महिला मान जाती है और नीचे उतरने के लिए तैयार हो जाती है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को उस पिंक शर्ट वाले व्यक्ति ने दूर रहने के लिए कहा। हालांकि जब तक कंपनी ने उसे पक्का भरोसा नहीं दिलाया कि उसकी नौकरी नहीं जाएगी वह नीचे नहीं उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed