फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे को शक था मां-बाप ने उस पर किया काला जादू, दोनों की गर्दन पर किए 12 वार, पिता की मौत

Wed, 25 Sep 2019 10:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Sep 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Gurugram son stabbed mother father many times as he suspect of black magic by them father died
बेटे ने माता-पिता को चाकुओं से गोदा - फोटो : सुरदर्शन झा

शिवाजी नगर में एक युवक ने अपने माता-पिता को चाकू से गोद दिया। घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि माता को घायल हालत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला है कि आखिर उसने क्यों अपने मां-बाप पर जानलेवा हमला किया जिसमें पिता की मौत हो गई। जो वजह आरोपी ने बताई है उससे पुलिस भी सन्न है....

Gurugram son stabbed mother father many times as he suspect of black magic by them father died
बेटे ने माता -पिता को चाकुओं से गोदा - फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम के लक्ष्मी गार्डन में माता-पिता को आरोपी ने काला जादू करने के शक में चाकू से गोदा था। इतना ही नहीं वह इस बात से भी खफा था कि माता-पिता उसके छोटे भाई को अधिक प्यार करते हैं। आरोपी ऋषभ (33) ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है। आरोपी ऋषभ को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। सोमवार की शाम आरोपी ने अपने पिता व मां को चाकू से गोद दिया था। पिता सुशील (65) की मौत हो गई थी, जबकि मां बुरी तरह से घायल हो गई थी। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने आरोपी को 23 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था।

Gurugram son stabbed mother father many times as he suspect of black magic by them father died
जांच करती पुलिस - फोटो : सुदर्शन झा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसे शक था कि उसके माता-पिता ने उस पर काला जादू किया हुआ है, जिसके कारण वह मानसिक रूप से बीमार है। वहीं उसके माता पिता छोटे भाई से ज्यादा प्यार करते हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि सुशील की गर्दन व कंधे पर करीब 12 बार चाकू से वार किया गया है। गले में करीब 20 सेंटीमीटर गहरे वार से सुशील की सांस की नली कट गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram son stabbed mother father many times as he suspect of black magic by them father died
वारदात के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : सुदर्शन झा

सुशील के रिश्तेदारों ने बताया कि ऋषभ (33) का करीब 3 महीने से मानसिक इलाज चल रहा था। उसे शक था कि उसके माता-पिता ने उस पर काला जादू किया है जिसके कारण उसकी स्थिति ऐसी हुई है। इसको लेकर वह अक्सर अपने माता चंद्र, पिता सुशील व छोटे भाई मयंक से मारपीट करता था। झगड़े का शोर सुनकर बीच बचाव करवाने यदि पड़ोसी भी जाते थे तो वह पड़ोसियों को भी पीटता था।

विज्ञापन
Gurugram son stabbed mother father many times as he suspect of black magic by them father died
murder in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा
मंडी न जाता मयंक तो बच जाता परिवार
मयंक ने बताया कि ऋषभ ने घर पर शाम 6 बजे से हंगामा किया हुआ था। वह मारपीट भी कर रहा था। रोजाना की तरह होने वाले झगड़े को समझकर वह घर से खांडसा मंडी सेब खरीदने के लिए चला गया था। इस दौरान आरोपी ने मां चंद्र पर चाकू से वार किया। बचाव के लिए जब पिता सुशील बीच में आए तो आरोपी ने उन पर भी वार कर दिया। इसी दौरान मयंक भी घर पर पहुंच गया जिस पर मयंक ने हमले को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया।
 

आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। महिला को गंभीर हालत में एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।- सुभाष चंद, प्रभारी, पटौदी रोड चौकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed