फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिगर के टुकड़े से की वैज्ञानिक ने हत्या की शुरुआत, फिर बेरहमी से हर सदस्य को उतारा मौत के घाट

Tue, 02 Jul 2019 11:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Jul 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
gurugram scientist first killed daughter so britally then wife and son read full story
- फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के उप्पल साउथ एंड के एस ब्लॉक में रहने वाले वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह (55) ने अपनी पत्नी कोमल उर्फ सोनू (52), दोनों बच्चों अदिति (21) और आदित्य (14) की हत्या कर आत्महत्या कर ली। सामूहिक हत्याकांड में सामने आया है कि वैज्ञानिक श्रीप्रकाश ने सबसे पहले अपने जिगर के टुकड़े की हत्या की। इसके बाद एक-एक कर अन्य दो सदस्यों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। पढ़िए कैसे वैज्ञानिक ने पूरी वारदात को दिया अंजाम...

gurugram scientist first killed daughter so britally then wife and son read full story
बेटी अदिति - फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम के उप्पल साउथ एंड में रहने वाले वैज्ञानिक श्रीप्रकाश ने अपने जिगर का टुकड़ा बेटी अदिति से हत्या की शुरूआत की। उन्होंने बेटी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके बाद उसके सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। अदिति का शव बेड पर पड़ा मिला। 

gurugram scientist first killed daughter so britally then wife and son read full story
- फोटो : सुदर्शन झा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्नी कोमल उर्फ सोनू ने यह घटना देखी तो उसने इसका विरोध किया, जिस पर श्रीप्रकाश ने पत्नी सोनू को भी मार दिया। जिसका शव बेड से नीचे पड़ा मिला। घर में होते शोर को सुनकर बेडरूम में सो रहे बेटे आदित्य की नींद खुल गई जिस पर श्रीप्रकाश ने उसे भी मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram scientist first killed daughter so britally then wife and son read full story
- फोटो : सुदर्शन झा

उसका भी शव बेड पर पड़ा मिला। उसे मारने के बाद श्रीप्रकाश ने सुसाइड नोट लिखा और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट पर 1 जुलाई की तारीख मिली है। इससे यह माना जा रहा है कि श्रीप्रकाश ने पूरी घटना रात 12 बजे के बाद की है। ऐसे में सुसाइड नोट लिखने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। चिकित्सकों को गले से जो फंदा लगा मिला है वह तसल्ली से बनाया हुआ है।

विज्ञापन
gurugram scientist first killed daughter so britally then wife and son read full story
बेटा आदित्य - फोटो : सुदर्शन झा

ऐसे में माना जा रहा है कि श्रीप्रकाश ने सभी को मारकर आत्महत्या करने की योजना पहले से ही बनाई हुई थी। वारदात से पुलिस के मन में यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर श्रीप्रकाश ने बेटी को मारने से ही शुरूआत क्यों की। वहीं, सोमवार दोपहर बाद मेडिकल बोर्ड से चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। बोर्ड में डॉ. पवन चौधरी व डॉ. दीपक माथुर को शामिल किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed