फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम में हुई चार हत्याओं के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस भी चौंकी

Thu, 30 Aug 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 30 Aug 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gurugram murder case Big reveal in killing four people of a family at pataudi
murder pataudi
हरियाणा के गुरुग्राम में हुए हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गांव ब्रिजपुरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या अलग-अलग तरीके से हुई है। मनीष को चाकू गोदकर, पिंकी को फंदे पर लटकाकर, फूलवती व चारू को डंडे से पीटकर हत्या की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि चारों की हत्या के तरीके भी अलग-अलग हैं। मनीष (25) के शरीर को चाकू से करीब 30 बार गोदा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 
Gurugram murder case Big reveal in killing four people of a family at pataudi
murder pataudi - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार देर शाम चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्या के मामले में पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं। उधर, बुधवार देर रात पुलिस ने मृतक के भाई को शक के घेरे में लेकर करीब 3 घंटे तक पूछताछ भी की। इस घटना ने पुलिस के सामने अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को हत्या के कारणों का ही पता नहीं लग पा रहा है। उधर, ग्रामीणों की मानें तो बुधवार को दिन में एक अंजान गाड़ी भी गांव में देखी गई थी जिसका कुछ पता नहीं लग पाया है।
Gurugram murder case Big reveal in killing four people of a family at pataudi
murder pataudi
बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ब्रिजपुरा में एक ही घर के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। वारदात मेें एक साल की बच्ची घायल है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। पटौदी अस्पताल में बच्ची की हालत देखते हुए गुरुग्राम रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मनीष और पिंकी के मासूम बेटे की जान बच गई, दरअसल वह वारदात के वक्त घर में नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram murder case Big reveal in killing four people of a family at pataudi
murder pataudi - फोटो : अमर उजाला
मनीष के शरीर पर मिले 30 बार चाकू गोदने के निशान
मेडिकल बोर्ड ने चारों शवों का पोस्टमार्टम किया। बोर्ड में फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर, आरएमओ डॉ. पवन चौधरी शामिल रहे। डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि मनीष के शरीर पर चाकू से गोदने के करीब 30 निशान हैं। उसकी गर्दन भी चाकू से काटी गई है। देखने में प्रतीत हो रहा है उसका गला काटने के बाद भी उसके मरने तक लगातार चाकू गोदे गए हैं। पिंकी (23) की मौत फांसी पर लटकने से हुई। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उल्टे हाथ की कलाई को काटा गया है। फूलवती (62), चारू (1) के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। आंतरिक रूप से खून अधिक बहने पर दोनों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन
Gurugram murder case Big reveal in killing four people of a family at pataudi
पटौदी में जिस घर में हुई हत्या उसके बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने कई सवाल
एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पुलिस के हाथ-पांव फुला दिए हैं। परिवार की किसी से रंजिश न होने की बात सामने आई है। ऐसे में हत्या क्यों की गई? यह बड़ा सवाल है। हत्या से पहले रेकी किए जाने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता। किन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्यारों की संख्या कितनी थी। इन सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed