फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड में नया मोड़, बहनों ने खोला बड़ा राज, कहा-मुन्ना नहीं है हत्यारा

Wed, 03 Jul 2019 11:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jul 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Gurugram murder and suicide Sisters says Scientist Dr. Prakash Singh is not a killer
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
अपने जिगर के दो टुकड़ों और पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकने वाले वैज्ञानिक डॉ श्रीप्रकाश सिंह की बहनों को पूरा विश्वास है कि उनका भाई कभी किसी की हत्या नहीं कर सकता। मंगलवार को भाई की चिता के पास नम आंखों से खड़ी बड़ी बहन शकुंतला एक दम से फफक पड़ी। बिलखते स्वर में शकुंतला ने कहा कि मुन्ना (वैज्ञानिक का घर का नाम) ऐसा नहीं कर सकता। 
Gurugram murder and suicide Sisters says Scientist Dr. Prakash Singh is not a killer
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
जिंदगी में उसने ऊंची आवाज में बात नहीं तो वह हत्या की बात कैसे सोच सकता है। बहनों ने रोते हुए पुलिस से गुजारिश की है इस मामले की गहनता से जांच करें। उन्होंने बताया कि हम चार बहनों में मुन्ना इकलौता था। काफी साल पहले पिताजी की मौत के बाद ही उसने घर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। पढ़ाई में वो हमेशा होशियार रहा। अपनी शादी के बाद वह हमारी मां को भी साथ में रखता था। 
Gurugram murder and suicide Sisters says Scientist Dr. Prakash Singh is not a killer
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
वह अपने परिवार बहुत ध्यान रखता था। ऑफिस से आने के बाद भी मां के पास ही बैठता था। मां जब भी हमसे बात करती उसकी बड़ाई करती थी, हमें भी सुनकर बहुत खुशी होती थी। पड़ोसियों से लेकर सोसायटी के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों से भी वह बेहद शालीन तरीके से बात करता था, इस बात को पड़ोसी भी कहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram murder and suicide Sisters says Scientist Dr. Prakash Singh is not a killer
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
उनकी एक और बहन ने बातचीत में बताया कि मुन्ना सभी का ख्याल रखने का इंसान था। वो इतनी जघन्य वारदात कर ही नहीं सकता। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर भले ही श्रीप्रकाश को अपनी पत्नी-बच्चों का हत्यारा मान रही हो, मगर वह पूरे विश्वास के साथ कह सकती हैं कि इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
Gurugram murder and suicide Sisters says Scientist Dr. Prakash Singh is not a killer
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
उन्होंने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से पुलिस से गुहार लगाते है कि पूरे मामले की सभी कोण से जांच की जाए। इसमें कोई और ही कहानी निकलकर सामने आएगी। इसके लिए हमें जहां भी जाना पड़ेगा हम जरूर जाएंगे। मुन्ना और उसके परिवार की मौत पर सवाल नहीं उठने देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed