फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पड़ोसी से टीवी देखने को लेकर हुआ था बच्चे का विवाद, नींद में कर दी बेरहमी से हत्या

Tue, 21 May 2019 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
gurugram man kills boy over tv watching issue in cruel manner
gurugram murder - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में टीवी देखने को लेकर हुए विवाद में आरा मशीन पर कार्यरत एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने 18 मई की रात को खिड़की की जाली काटकर वारदात को अंजाम दिया। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरा मामला...

gurugram man kills boy over tv watching issue in cruel manner
वो घर जहां हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

वारदात के समय मृतक के परिजन अपने पैतृक गांव मेवात गए हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है और मृतक के पिता इमरत खान के बयान पर रविवार को मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी उदय मंडल को देर रात कापसहेड़ा बॉर्डर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 

gurugram man kills boy over tv watching issue in cruel manner
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, इमरत खान गाडौली खुर्द के पास बनी ईश्वर शाह मिल (आरा मशीन) में बने कमरे में रहता है और वह एक साल से मिल में काम कर रहा है। करीब दो महीने पहले इमरत का 14 वर्षीय बेटा राहुल भी उनके पास आकर रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram man kills boy over tv watching issue in cruel manner
मृत नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
पड़ोस के कमरे में बिहार निवासी उदय मंडल भी रहता है, जो मिल परिसर में बने गीता पैकेज इंडस्ट्री मशीन में मिस्त्री का काम करता था। इमरत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13 मई को राहुल पड़ोस के कमरे में टीवी देखने गया था। इस दौरान उदय अपने तीन अन्य साथियों के साथ बैठा था। टीवी देखने को लेकर उदय व राहुल में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद राहुल अपने कमरे में आ गया, लेकिन उदय इस झगड़े को लेकर राहुल से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
gurugram man kills boy over tv watching issue in cruel manner
यहीं हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि 18 मई की सुबह इमरत को अपने गांव मेवात के नांगल मुबारिकपुर जाना पड़ा। इस दिन राहुल घर पर अकेला था। रात करीब 12 बजे राहुल कमरे में सो रहा था। इस दौरान उदय खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश कर गया और उसने राहुल का गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह लोगों ने कमरे की खिड़की टूटी देखकर अंदर झांका तो राहुल मृत पड़ा हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed