गुरुग्राम के गांव घमडोज के पास सोना रोड पर सिलेरियो कार में चिकित्सक का जला हुआ शव मिला है। बुधवार सुबह छह बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भोंडसी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की भयावहता का अंदाजा कार की हालत को देखकर ही लगाया जा सकता है। देखें तस्वीरें और पढ़ें क्या है पूरा मामला और कौन था चिकित्सक जो जिंदा जल गया...
2 of 5
गुरुग्राम में डॉक्टर का शव जली कार से बरामद
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान गांव घमडोज निवासी कंवर पाल उर्फ सोनू (35) के रूप में हुई। मृतक चिकित्सक था और सोहना में निजी अस्पताल चलाता था। पुलिस के मुताबिक रात 12 बजे सोनू अपने अस्पताल से गांव घामडोज जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2:30 बजे गाड़ी में आग लग गई।
3 of 5
गुरुग्राम में डॉक्टर का शव जली कार से बरामद
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जब ग्रामीणों ने जली हुई गाड़ी देखी तो गाड़ी की पहचान करने लगे। ड्राइवर सीट पर जला हुआ शव देखने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाया। गाड़ी नंबर के आधार पर मृतक का पता लगाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को सोहना पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
4 of 5
गुरुग्राम में डॉक्टर का शव जली कार से बरामद
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मृतक सोनू के परिजनों ने इसे सामान्य घटना न बताकर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस तरह से गाड़ी सड़क किनारे साइड में खड़ी है, उससे स्पष्ट है कि किसी ने सोनू की हत्या कर गाड़ी में आग लगा दी।
5 of 5
गुरुग्राम में डॉक्टर का शव जली कार से बरामद
- फोटो : अमर उजाला
भोंडसी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सामान्य घटना तथा हत्या की आशंका के कोण से जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा। फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं।