{"_id":"68d7ff5dc60f49dc930c54fa","slug":"thar-that-met-with-accident-in-gurugram-has-challaned-multiple-times-10-challans-remaining-unpaid-2025-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलती फिरती चालान की दुकान है ये कार: रफ्तार इतनी थी की उड़े परखच्चे, लील गया पांच जिंदगी; हादसे पर बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती फिरती चालान की दुकान है ये कार: रफ्तार इतनी थी की उड़े परखच्चे, लील गया पांच जिंदगी; हादसे पर बड़ा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:41 PM IST
सार
पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई तो पता चला कि थार गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी अधिक गति में दौड़ रही थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि थार गाड़ी की तेज रफ्तार होने और अचानक से ब्रेक लगने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
1 of 7
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गुरुग्राम एनएच-48 पर दिल्ली-जयपुर लेन पर शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुई थार गाड़ी (यूपी 81 सीएस 2319) पहले भी कई चालान हो चुके हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि थार गाड़ी के कुल 11 चालान कटे हैं, इनमें 10 चालान को भुगता नहीं गया है। जांच में पता चला है कि इस थार गाड़ी के ज्यादातर चालान ओवर स्पीड के हैं। ऐसे में जब भी इस थार गाड़ी को जिस भी चालक ने चलाया, उसी ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई।
2 of 7
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कब कब हुए चालान
थार गाड़ी के मालिक विष्णु कुमार (तीसरे मालिक) के नाम दर्ज इस गाड़ी पर फरवरी, मार्च, मई, जून, जुलाई व अगस्त माह में तेज रफ्तार के चालान कटे। 16 नवंबर 2024 को नंबर प्लेट संबंधी चालान, 12 मार्च को गलत दिशा में गाड़ी चलाने 300 रुपये का चालान, 13 मार्च को ओवर स्पीड का 2000 रुपये का चालान, 05 मई को गाड़ी के शीशे पर ब्लेक फिल्म लगाने पर 4500 रुपये का चालान, 15 जून को ओवर स्पीड का 2000 रुपये का चालान, 22 जून को हाई बीम का गलत इस्तेमाल का चालान और 19 अगस्त को गलत जगह पार्किंग करने पर 500 रुपये का चालान के अलावा अन्य यातायात नियमा तोड़ने पर चालान हुए हैं। बार-बार चालान कटने के बाद भी मालिक या चालक ने यातायात नियमों पर ध्यान नहीं दिया।
3 of 7
रफ्तार इतनी की उड़ गए परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल एक युवक अस्पताल में वेंटिलेटर पर, पांचों शव का कराया गया पोस्टमार्टम
हादसे में मौके पर ही दो युवकों व दो युवतियों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, एक युवक मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने पांचों शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया और हादसे की छानबीन शुरू की। मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दी। मृतकों की पहचान आदित्य प्रताप सिंह, गौतम, प्रतिष्ठा मिश्रा, लावण्या और ज्योति सोनी के रूप में की गई। वहीं, कपिल शर्मा अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इबोला क्लब से निकले थे सभी
जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुए सभी युवक-युवतियां शुक्रवार की रात को नोएडा से काले रंग की थार गाड़ी (यूपी 81 सीएस 2319) में सवार होकर सिग्नेचर चौक के पास इबोला क्लब में आए थे। अब तक पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार की सुबह 4.12 बजे वे थार गाड़ी में सवार होकर इबोला क्लब से निकले और 4.22 बजे वे दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर चढ़े थे। इसके बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के एग्जिट पॉइंट-9 पर थार गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
100 से ऊपर थी थार की रफ्तार
पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई तो पता चला कि थार गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी अधिक गति में दौड़ रही थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि थार गाड़ी की तेज रफ्तार होने और अचानक से ब्रेक लगने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल थार गाड़ी को हटवाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।