फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Yadav Murder Case: मोबाइल में दफन है राधिका की मौत का राज! हिमांशिका को लेकर पुलिस ले सकती है ये फैसला

Mon, 14 Jul 2025 07:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 07:36 PM IST
सार

राधिका यादव हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस टीम के अनुसार मोबाइल के डाटा रिकवर होने के बाद ही कुछ कारणों का पता लगने की उम्मीद है। अभी इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता। 

विज्ञापन
Radhika Yadav Murder Case secret of death is buried in mobile Police include Himanshika in investigation
राधिका यादव और उसकी दोस्त हिमांशिका - फोटो : अमर उजाला

टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्याकांड मामले में उसके मोबाइल से कुछ राज निकलकर सामने आ सकते हैं। मृतका राधिका के मोबाइल को पुलिस ने डाटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। बीते गुरुवार को गोली मारने से पहले मोबाइल पर आए मैसेज और कॉल की पुलिस जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि राधिका यादव के अलावा किस-किस के मोबाइल को जांच में शामिल करने के लिए लिया है।

Trending Videos
Radhika Yadav Murder Case secret of death is buried in mobile Police include Himanshika in investigation
ग्राउंडसमैन संदीप से राधिका की चैट - फोटो : अमर उजाला

कहीं फोन से फोटो-वीडियो तो नहीं हुए डिलीट
फोरेंसिक लैब में राधिका यादव के मोबाइल का डाटा रिकवरी करके पता लगाया जाएगा कि उसमें से कोई फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड, मैसेज तो डिलिट नहीं किए गए हैं। बीते गुरुवार को गोली कांड से पहले राधिका यादव की किस से बात हुई या फिर किसी न उसको या उसने किसी को कोई मैसेज वगैरह भेजा था या नहीं। बीते कुछ दिनों का मोबाइल डाटा भी जांचा जाएगा ताकि हत्याकांड मामले में पुख्ता जानकारी सामने आ सके।

Radhika Yadav Murder Case secret of death is buried in mobile Police include Himanshika in investigation
टेनिस खिलाड़ा राधिका यादव - फोटो : अमर उजाला

डाटा रिकवरी के बाद हो सकता है खुलासा
राधिका यादव हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस टीम के अनुसार मोबाइल के डाटा रिकवर होने के बाद ही कुछ कारणों का पता लगने की उम्मीद है। अभी इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता। अलग-अलग बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Yadav Murder Case secret of death is buried in mobile Police include Himanshika in investigation
हिमांशिका और राधिका की फोटो - फोटो : Insta @himaanshika

पुलिस दोस्त हिमांशिका सिंह से करेगी पूछताछ
पुलिस अब राधिका की करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत को जांच में शामिल करने जा रही है। इंस्टाग्राम पर दो वीडियो अपलोड कर हिमांशिका ने राधिका की मौत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिनकी अब जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Radhika Yadav Murder Case secret of death is buried in mobile Police include Himanshika in investigation
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे - फोटो : Insta @himaanshika

साजिश के तहत हुई राधिका की हत्या
हिमांशिका ने अपने वीडियो में दावा किया है कि राधिका यादव की हत्या साजिश के तहत हुई है। उसने यह भी कहा कि राधिका पर घर में कड़ी पाबंदियां थीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह एक प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी होने के साथ-साथ फोटोग्राफी और वीडियो बनाने की शौकीन भी थी, लेकिन उसे अक्सर उसके परिवार की रोक-टोक का सामना करना पड़ता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed