पचगांव के अरावली क्षेत्र में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डंपर से कुचलकर हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर और खलासी इक्कर से पुलिस टीम बुधवार रात पूछताछ में जुटी रही। इनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस की नौ अन्य टीमों ने अरावली की तलहटी में बसे गांवों में दबिश देकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली, डंपर, बाइक को जब्त किया। तलाशी अभियान के लिए जिले में पुलिस की दस कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक कंपनी में 85 जवान हैं। इसके अलावा रिजर्व बटालियन, आईआरबी व एएचएपी को भी तैनात किया गया है। अभियान की कमांड तीन जिलों के एसपी कर रहे हैं। पुलिस ने इक्कर के बाद शब्बीर को भी पांच दिन की रिमांड पर लिया है। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद खनन माफिया के नेटवर्क तक पहुंचा जा सकेगा।
Haryana DSP Murder: जिले में पुलिस की दस कंपनियां तैनात, पूछताछ में मित्तर और इक्कर ने उगले कई राज
संवाद न्यूज एजेंसी,तावडू/नूंह।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:12 PM IST
सार
पचगांव के अरावली क्षेत्र में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डंपर से कुचलकर हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर और खलासी इक्कर से पुलिस टीम बुधवार रात पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन