फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana DSP Murder: जिले में पुलिस की दस कंपनियां तैनात, पूछताछ में मित्तर और इक्कर ने उगले कई राज

Thu, 21 Jul 2022 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी,तावडू/नूंह।
संवाद न्यूज एजेंसी,तावडू/नूंह। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 08:12 PM IST
सार

पचगांव के अरावली क्षेत्र में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डंपर से कुचलकर हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर और खलासी इक्कर से पुलिस टीम बुधवार रात पूछताछ में जुटी रही।

विज्ञापन
Haryana DSP Murder During interrogation killers spilled many secrets ten companies of police deployed
नूंह में डीएसपी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

पचगांव के अरावली क्षेत्र में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डंपर से कुचलकर हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर और खलासी इक्कर से पुलिस टीम बुधवार रात पूछताछ में जुटी रही। इनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस की नौ अन्य टीमों ने अरावली की तलहटी में बसे गांवों में दबिश देकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली, डंपर, बाइक को जब्त किया। तलाशी अभियान के लिए जिले में पुलिस की दस कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक कंपनी में 85 जवान हैं। इसके अलावा रिजर्व बटालियन, आईआरबी व एएचएपी को भी तैनात किया गया है। अभियान की कमांड तीन जिलों के एसपी कर रहे हैं। पुलिस ने इक्कर के बाद शब्बीर को भी पांच दिन की रिमांड पर लिया है। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद खनन माफिया के नेटवर्क तक पहुंचा जा सकेगा। 

Haryana DSP Murder During interrogation killers spilled many secrets ten companies of police deployed
डीएसपी सुरेंद्र का घर, फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डंपर चालक शब्बीर उर्फ मित्तर को पुलिस ने बुधवार रात राजस्थान के भरतपुर जिले के गंगौरा गांव से गिरफ्तार किया था। आरोपियों को नूंह लाया गया और इसके बाद पूछताछ का दौर शुरू हुआ। पूछताछ में क्या-क्या जानकारी हाथ लगी हैं, अभी पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।


 
Haryana DSP Murder During interrogation killers spilled many secrets ten companies of police deployed
नूंह में डीएसपी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के साथ ही पुलिस की करीब नौ टीमें अरावली की तलहटी में बसे सिलखो, छारौड़ा, पचगांवा, धुलावट, सलाका, मलाका, घुसपेठी व अन्य गांवों में सर्च अभियान चलाती रहीं। इन गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana DSP Murder During interrogation killers spilled many secrets ten companies of police deployed
नूंह में डीएसपी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

इस दौरान कई गांवों से डंपर, ट्रैक्टर और दुपहिया जब्त किए गए। पुलिस अब इन वाहनों के दस्तावेज का सत्यापन करेगी। सर्च अभियान के दौरान गांवों में जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया। रास्तों को इस कदर सील कर दिया गया कि किसी भी व्यक्ति के निकलकर भागने की गुंजाइश नहीं थी।


 
विज्ञापन
Haryana DSP Murder During interrogation killers spilled many secrets ten companies of police deployed
नूंह में डीएसपी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

नूंह व तावडू उपमंडल के कई गांवों में सर्च अभियान चलाया है। इसका मकसद आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नकेल कसना है। अभियान के लिए दस कंपनियां जिले में तैनात की गई हैं। प्रत्येक कंपनी में 85 जवान हैं। इसके अलावा रिजर्व बटालियन व आईआरबी, एएचएपी को भी तैनात किया गया है। अभियान की कमांड तीन जिलों के एसपी कर रहे हैं।- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, नूंह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed