{"_id":"6125d3c06ad0df1f6b230e9f","slug":"four-murders-in-gurugram-big-revealing-in-the-post-mortem-report-anamika-tiwari-was-brutal-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurugram Murder Case Update: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, अनामिका तिवारी के शव पर इतने वार देख डॉक्टर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Murder Case Update: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, अनामिका तिवारी के शव पर इतने वार देख डॉक्टर भी हैरान
Wed, 25 Aug 2021 02:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। राजेंद्र पार्क क्षेत्र में वारदात के बाद मंगलवार सुबह आरोपी मकान मालिक ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस उसकी बातों से हैरान रह गई। आनन फानन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची के शव पड़े थे। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण ने बताया कि राजेंद्र पार्क क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने अवैध संबंधों के शक में पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। किराएदार की तीन साल की बेटी विधि को गंभीर हालत में सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने बताया कि वारदात सोमवार आधी रात के बाद 2:30 बजे की है। राय सिंह सुबह 5:50 बजे खुद थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में बने मकान पर पहुंची। पहली मंजिल पर राय सिंह की पत्नी व पोती जीवित थी, जबकि पुत्रवधू सुनीता मृत पड़ी थी। दूसरी मंजिल पर किराएदार कृष्ण, उसकी पत्नी अनामिका और बेटी सुरभि के शव पड़े थे। घायल छोटी विधि को सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर हुआ है 22 वार
वहीं, दिल दहला देने वाली घटना में पोस्टमार्टम के बाद एक और खुलासा हुआ है। डॉ. दीपक माथुर के अनुसार सबसे अधिक हमला अनामिका तिवारी पर हुआ है।
वहीं, दिल दहला देने वाली घटना में पोस्टमार्टम के बाद एक और खुलासा हुआ है। डॉ. दीपक माथुर के अनुसार सबसे अधिक हमला अनामिका तिवारी पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने उस पर 22 वार किए। जबकि अपनी पुत्रवधू सुनीता पर 17 वार किए। इसके साथ सुरभि पर 16 वार किए गए। सबसे कम वार कृष्ण कांत पर हुआ है। उसकी मौत सात वार में ही हो गई।
विज्ञापन
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
बेटा वकील मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही है पुलिस
आरोपी का बेटा आनंद यादव वकील है। उसने अपने घर पर भी बोर्ड लगा रखा है। साथ ही गुरुग्राम अदालत में अपना चेंबर बना रखा है। पुलिस को बताया गया कि दो दिन पहले वह दर्शन करने के लिए खाटू श्याम गया था। पुलिस उसके मोबाइल व मकान के आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।
आरोपी का बेटा आनंद यादव वकील है। उसने अपने घर पर भी बोर्ड लगा रखा है। साथ ही गुरुग्राम अदालत में अपना चेंबर बना रखा है। पुलिस को बताया गया कि दो दिन पहले वह दर्शन करने के लिए खाटू श्याम गया था। पुलिस उसके मोबाइल व मकान के आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।