{"_id":"63159c80b0d4a731c9277598","slug":"sonali-phogat-case-pa-sudhir-sangwan-used-to-tell-sonali-as-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट मामले में चौंकाने वाला खुलासा: सोनाली को अपनी पत्नी बताता था पीए सुधीर, बड़ा सच जान अफसर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फोगाट मामले में चौंकाने वाला खुलासा: सोनाली को अपनी पत्नी बताता था पीए सुधीर, बड़ा सच जान अफसर हैरान
Mon, 05 Sep 2022 12:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच के लिए रविवार को गोवा पुलिस गुरुग्राम पहुंची। रविवार को दोपहर करीब 02:30 बजे गोवा पुलिस सेक्टर-102 स्थित गुड़गांव ग्रींस सोसाइटी परिसर में पहुंची। टीम सीधे सोसाइटी के चौथे टावर के नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 901 में पहुंची। तीन माह पहले सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने इसी फ्लैट को किराए पर लिया था। पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू व जीजा अमन पूनिया समेत अन्य परिजनों की मौजूदगी में फ्लैट का ताला खोला। इस दौरान सोसाइटी के बाहर निजी सुरक्षाकर्मियों व पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
फ्लैट में जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
22 हजार रुपये है किराया
बताया जाता है कि सोनाली को सुधीर सांगवान अपनी पत्नी बताता था। फ्लैट का किराया 22,000 रुपये प्रति माह था, जिसका एग्रीमेंट सुधीर सांगवान ने ही कराया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुधीर सफारी कार से सोसाइटी में आया था और फिर कैब से गोवा गया था।

सुधीर जिस सफारी कार से आया था वह सोसाइटी में ही खड़ी है। गोवा पुलिस ने कार में रखे दस्तावेजों की भी जांच की और इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कार सुधीर की ही है या किसी और की है। जांच के दौरान सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप फौगाट ने भी पुलिस टीम को पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए जाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच गोवा पुलिस कर रही है। राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस गोवा पुलिस की टीम के साथ मौके पर थी। जांच के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वेस्ट जोन की पुलिस साथ रही।
दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Sonali Phogat
- फोटो : Social Media
सोनाली ने बनाए थे प्रेरणा व जाट उदय संस्थान ट्रस्ट
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि सोनाली ने अप्रैल 2021 में पीए सुधीर सांगवान के साथ मिलकर दो ट्रस्ट बनाए थे। जिनका नाम प्रेरणा और जाट उदय संस्थान रखा गया था। ये दोनों ट्रस्ट एक ही दिन पंजीकृत किए गए थे।