फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने बताया भूत-प्रेत-चुड़ैल या इंसान नहीं, चोटी काटने के पीछे इसका है हाथ

Sun, 20 Aug 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 20 Aug 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
greater noida police says that an insect is cutting women hair braid, here is all about it
choti - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव में चोटी काटने की घटना के बाद पुलिस ने जांच के बाद चौंकाने वाला बयान दिया है।

greater noida police says that an insect is cutting women hair braid, here is all about it
choti - फोटो : अमर उजाला

बादलपुर कोतवाली प्रभारी केके राणा का कहना है कि बाल काटने की घटना बरसात में निकलने वाले मैकी कीड़े के कारण हो रही हैं। उन्होंने इस संबंध में राजस्थान सरकार के नाम से सोशल साइट पर डाले गए पोस्ट का न केवल हवाला दिया है बल्कि पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस पोस्ट को शेयर भी किया है।

greater noida police says that an insect is cutting women hair braid, here is all about it
choti - फोटो : अमर उजाला

बाल काटने की जिस घटना ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उप्र में कोहराम मचाया हुआ है। जिस घटना को लेकर आगरा में वृद्धा की हत्या की जा चुकी है। उस घटना कारण पुलिस ने एक मैकी नाम के कीड़े को बताया है। दरअसल, एक ही गांव में चोटी काटने के दो मामले सामने आने के बाद बादलपुर कोतवाली प्रभारी केके राणा ने मौके पर जाकर पड़ताल की। राणा के मुताबिक, छात्रा शिखा के परिजनों ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत देने से इंकार किया है। वहीं, सोनी के परिजन दूसरे परिवार पर आरोप लगा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने लिखित में समझौता कर लिया। राणा ने बताया कि बरसात में निकलने वाला मैकी कीड़ा जब बालों पर चलता है तो वहां से बाल कट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
greater noida police says that an insect is cutting women hair braid, here is all about it
choti - फोटो : अमर उजाला

अफवाहों पर कसनी होगी लगाम हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के बाद अब ग्रेटर नोएडा के गांव अच्छेजा में तीन दिन पूर्व एक लड़की की चोटी कटने तथा बीती रात में इंटरमीडिएट की छात्रा की चोटी कटने की घटना सामने आई है। बीती रात हुई घटना के बाद अच्छेजा और आसपास के गांवों में इसी पर चर्चा हो रही है। इस घटना पर ग्रामीणों ने अपने विचार रखें। बातचीत के दौरान ज्यादातर ग्रामीणों ने अफवाहों पर लगाम लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद अफवाहें तेजी से फैलती हैं जिन्हें मिलकर रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
greater noida police says that an insect is cutting women hair braid, here is all about it
choti - फोटो : अमर उजाला

घटना समझ के परे 
बाल काटने की घटना समझ से परे है। घर का मेन गेट बंद था। बेटी अपनी दादी और माता के पास चारपाई पर सो रही थी। बाल कटने के बाद भी शिखा कॉलेज जाने के लिए तैयार हो गई, लेकिन बाद में उसे रोक लिया। हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।- राजपाल, पीड़ित शिखा छात्रा के पिता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed