फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठगों की 'लाल आखों' से बचकर: नाइजीरियन गैंग ने कर्नल को ठगा, अभिनेत्री का फर्जी पासपोर्ट व डॉलर-पाउंड हुए बरामद

Sat, 17 Dec 2022 03:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Dec 2022 03:18 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Police nabs online fraud Nigerian gang fake passport of actress recovered along with fake curren
आरोपियों के पास से बरामद डॉलर व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

डेटिंग व मेट्रोमोनियल एप के जरिए लोगों को फंसाने और नामी विदेशी दवा कंपनी के नाम से जड़ी बूटी का व्यापार कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन विदेशी ठगों को साइबर सेल और बीटा-2 कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। ठगों ने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल को ब्रेस्ट कैंसर की दवा में इस्तेमाल होने वाला कोला नट बेचने का झांसा देकर 1.80 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने इनके पास से कुछ अमेरिकी डॉलर और 11 करोड़ रुपये कीमत के नकली डॉलर और पाउंड बरामद किए हैं। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का फोटो लगा फर्जी पासपोर्ट समेत अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Greater Noida Police nabs online fraud Nigerian gang fake passport of actress recovered along with fake curren
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना बीटा-2 में साइबर सेल को एक रिटायर्ड कर्नल की शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनसे ई-मेल के माध्यम से एक ठग ने एवा एवलिन नाम की महिला बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी का बताकर जड़ी-बूटी की खरीद-फरोख्त के नाम पर रिटायर्ड कर्नल को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि ठगों ने करीब 1.81 करोड़ रुपयों की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन हजार असली अमेरिकी डॉलर ( भारतीय मुद्रा में लगभग ₹2.5 लाख),13 लाख नकली अमेरिकी डॉलर व 10,500 नकली पाउंड (लगभग ₹10 करोड़ 90 लाख), लैपटॉप, 11 सिम और एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री व अन्य के नकली पासपोर्ट बरामद हुए हैं।

Greater Noida Police nabs online fraud Nigerian gang fake passport of actress recovered along with fake curren
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

महिला ने खुद को एबॉट फार्मास्यूटिकल कंपनी का बताया, फिर दोनों में कुछ कोला नट मंगवाने को लेकर बिजनेस डील हुई थी। इसके बाद ठग ने कई तारीखों और अलग-अलग बैंक अकाउंट में उनसे कोला नट मंगवाने के एवज में करीब 1.81 करोड़ रुपये डलवा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida Police nabs online fraud Nigerian gang fake passport of actress recovered along with fake curren
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोला नट का प्रयोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में होता है। पुलिस के मुताबिक, ठगी का शिकार बनाने के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी लोगों के पास जाते थे और उन्हें अमेरिकी डॉलर दिखाकर भरोसा दिलाते थे कि उनके द्वारा भेजी गई रकम उन तक पहुंच गई है, जबकि उस रकम में ज्यादातर नकली नोट होते थे।

विज्ञापन
Greater Noida Police nabs online fraud Nigerian gang fake passport of actress recovered along with fake curren
आरोपियों के पास बरामद हुई नकली करंसी - फोटो : अमर उजाला

पेमेंट रिलीज कराने के नाम पर आरोपी और रकम खातों में जमा करवाते थे। तकनीकी जांच में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed