फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या के बाद चेहरे पर नहीं थी शिकन, शव के पास बैठकर मासूम को दी नमकीन और सुलगाने लगा बीड़ी

Fri, 04 Sep 2020 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Greater noida husband killed wife then himself call police for arrest feel no guilt smoke in front of police
पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की फिर पुलिस बुलाई - फोटो : जेपी शर्मा

बेरहमी से गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बावजूद अखिलेश के चेहरे पर अफसोस नहीं था। करीब 11:30 बजे आरोपी वारदात की सूचना देने के बाद पुलिस के आने तक डेढ़ घंटे तक शव के पास खड़ा होकर इंतजार करता रहा। हद तो तब हो गई जब वह बड़ी ही बेपरवाही से पुलिस के सामने ही बीड़ी जलाने लगा, पढ़ें पूरी खबर...

Greater noida husband killed wife then himself call police for arrest feel no guilt smoke in front of police
पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की फिर पुलिस बुलाई, सौंपा हत्या में प्रयुक्त औजार - फोटो : जेपी शर्मा

पुलिस के अनसार, कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी का घर नहीं मिला। इसके बाद जिस नंबर से आरोपी ने पुलिस को कॉल की थी, उसे मिलाया गया। यह नंबर आरोपी का ही था आरोपी ने पुलिस को गली व घर की पहचान बताई और पुलिस वहां पहुंच गई। आरोपी घर के बाहर तीन साल के बेटे के साथ खड़ा होकर आराम से बीड़ी पी रहा था।

Greater noida husband killed wife then himself call police for arrest feel no guilt smoke in front of police
पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की फिर पुलिस बुलाई - फोटो : जेपी शर्मा

आरोपी पुलिस को अपने कमरे में ले गया, जहां उसकी पत्नी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। आरोपी ऐसे मकान में रहता था, जिसमें कमरे हैं और सभी में किरायेदार रहते हैं। शौचालय व स्नानघर संयुक्त था। शायद इसीलिए उसकी पत्नी मकान बदलने को कहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater noida husband killed wife then himself call police for arrest feel no guilt smoke in front of police
पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की फिर पुलिस बुलाई - फोटो : जेपी शर्मा

अखिलेश ने वारदात के अलावा नाम पते की पूरी जानकारी दी। इस दौरान आरोपी का बेटा रोने लगा। उसने बेटे को गोद उठाकर चुप कराने का प्रयास किया और उसे एक कटोरी में कमरे में ही नमकीन खाने के लिए देकर बैठा दिया। इसके बाद पुलिस के सामने ही वह बीड़ी सुलगाने लगा।

विज्ञापन
Greater noida husband killed wife then himself call police for arrest feel no guilt smoke in front of police
पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की फिर पुलिस बुलाई - फोटो : जेपी शर्मा

जब पुलिस ने टोका तो वह रुक गया। बाद में दोनों बच्चों को बिजली की मां सितारा खातून के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी से कहा, ‘तुझे अपने बच्चों पर भी तरस नहीं आया तो आरोपी ने कहा कि सरकार उन्हें पढ़ाकर फोर्स में भेज देगी।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed