फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर अपनी गाड़ी में 28 फरवरी तक नहीं लगवाया GPS तो होंगे ये नुकसान

Tue, 20 Feb 2018 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
gps installation date extended upto 28 February for prioovate vehicles in delhi
gps

अगर आपने अभी तक अपनी गाड़ी में जीपीएस नहीं लगवाया है तो सावधान हो जाइए। इसे लगाने की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ा दी है और अगर तब तक भी आपने नहीं लगाया तो आपको इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जानिए किसे जीपीएस लगवाना है अनिवार्य और क्या होंगे न लगवाने के परिणाम...

gps installation date extended upto 28 February for prioovate vehicles in delhi
demo pic

दरअसल सार्वजनिक परिवहन में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने की समय सीमा फिर बढ़ा दी गई है। अब वाहन मालिक 28 फरवरी तक इसे लगवा सकते हैं। जीपीएस लगाने की धीमी गति को देखते हुए परिवहन विभाग ने यह मौका दिया है। विभाग की कोशिश के बाद भी अब तक महज 40 फीसदी वाहनों मालिकों ने ही जीपीएस लगवाया है।

gps installation date extended upto 28 February for prioovate vehicles in delhi
पुलिस ने करवाई नाकाबंदी, जीपीएस से मिली लोकेशन - फोटो : Demo pic

दिल्ली परिवहन विभाग ने पहले 15 फरवरी तक जीपीएस लगाने का समय दिया था, मगर तब तक महज 40 फीसदी वाहनों में यह चालू हुआ बाकी वाहनों में अब भी जीपीएस या तो नहीं लगा है या लगा है तो चालू नहीं हुआ है। जीपीएस चालू कराने में ऑटो चालक सबसे ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gps installation date extended upto 28 February for prioovate vehicles in delhi
क्राइम - फोटो : amar ujala

परिवहन विभाग का कहना है कि अब 28 फरवरी तक जीपीएस नहीं लगाने वालों के खिलाफ एक मार्च से कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें 5000 रुपये के चालान का प्रावधान के साथ परमिट रद्द करने की भी व्यवस्था है। 

विज्ञापन
gps installation date extended upto 28 February for prioovate vehicles in delhi
Mobile GPS
उम्मीद से बेहद कम
दिल्ली में कुल 90 हजार 863 ऑटो में महज 49,330 में जीपीएस चालू हैं। इसी तरह यह 6135 बसों में 1485 में, 3138 स्कूल बसों में से 1360 में, 31308 टैक्सी में से 5053 में चालू है। इसके अलावा 4269 कैब में से महज 527 में जीपीएस चालू हुआ है। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के मुकाबले में चालू जीपीएस की संख्या बढ़ी है, लेकिन यह उम्मीद से बहद कम है। इसलिए एक मौका और दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed