पिछले करीब पांच सालों से राज तेवतिया ऑनलाइन एग्जाम पास करवाने का धंधा कर रहा है। उसका दावा है कि रूसी हैकर्स की मदद से वह किसी भी सिस्टम में घुस सकता है। अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से आरोपी रूसी हैकर्स के संपर्क में आया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एसएससी के लिए होने वाले एग्जाम में भी सेंध लगाकर वहां लोगों को पास करवाया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एसएससी के लिए होने वाले एग्जाम में भी सेंध लगाकर वहां लोगों को पास करवाया है। छानबीन के दौरान हरियाणा पुलिस और सीबीआई को इसकी करतूत का पता चल गया था, जिसके बाद से राज की तलाश जारी थी। अब राज दिल्ली पुलिस के हाथ लगा है।
जीमैट-जेईई पास करवाने वाला गैंग: रूसी हैकर्स की मदद से किसी भी सिस्टम में घुस जाता था गिरोह, राज की गर्लफ्रेंड का रोल भी आया सामने
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन