फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: सबको रुलाकर चली गई सात भाइयों में इकलौती बहन, रोते हुए भाई ने किया याद...अगले महीने था खुशी का जन्मदिन

Mon, 10 Oct 2022 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
girl died after a building collapsed in Delhi s Farashkhana girl was only sister among seven brothers
रोता-बिलखता पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के फराशखाना इलाके में इमारत गिरने से मृत चार साल की बच्ची खुशी का अगले महीने जन्मदिन था। इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। परिवार के लोग अपने अपने तरीके से इकलौती बेटी का जन्मदिन मनाना चाहते थे। लेकिन रविवार को इनकी खुशी को किसी की नजर लग गई। अपनी बातों और चुलबुली अंदाज से सभी के चेहरे पर मुस्कान देने वाली खुशी सभी को रूलाकर चली गई।

girl died after a building collapsed in Delhi s Farashkhana girl was only sister among seven brothers
मलबे के ढेर में तब्दील घर - फोटो : अमर उजाला

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जहां खुशी की मौत हुई है। वहीं उसके पिता सुखवीर के पैर में ऐसा जख्म हुआ कि उसके पैर को काटना पड़ा है। खुशी के चचेरे भाई वीरू ने बताया कि उसके पिता सात भाई हैं। सातों भाईयों के बच्चों में खुशी ही इकलौती बेटी थी। राखी और भाई दूज में सभी भाई खुशी के पास आते थे। खुशी को याद करते हुए वीरू की आंखों में आंसु आ गए।

girl died after a building collapsed in Delhi s Farashkhana girl was only sister among seven brothers
मलबे के ढेर में तब्दील घर - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि खुशी की किसी बात की परिवार के सदस्य नजरअंदाज नहीं करते थे। घटना के समय खुशी के पिता दूध लेने के लिए जा रहे थे। खुशी ने भी अपने पिता के साथ जाने की बात कही। पिता उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl died after a building collapsed in Delhi s Farashkhana girl was only sister among seven brothers
खुशी को यादकर रोती महिला - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि जब वह उस इमारत के सामने से निकल रहे थे, तभी मकान का मलबा सामने में गिर गया और खुशी के सिर में गंभीर चोट लगी।

विज्ञापन
girl died after a building collapsed in Delhi s Farashkhana girl was only sister among seven brothers
मलबा हटाती टीम - फोटो : ani

जबकि मलबा का एक बड़ा हिस्सा गिरने से सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दोनों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। लेकिन खुशी को नहीं बचाया जा सका। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद खुशी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। खुशी की मां पूनम ने बताया कि सुखबीर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। ऐसे में अब परिवार चलाने वाला कोई नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed