फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में दुष्कर्मः मासूम पीड़िता ने बयां की आपबीती, बोली- गंदे अंकल ने पहुंचाई चोट

Sat, 11 Aug 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
girl assault in delhi school, survivor tells ordeal says dirty uncle hurt me
girl assault in delhi school - फोटो : अमर उजाला

गोल मार्केट स्थित एनडीएमसी के एक सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल के इलेक्ट्रीशियन ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची से मारपीट भी की। छात्रा घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद परिजनों को घटना का पता लगा। बच्ची ने जब अपनी आप बीती अभिभावकों को बताई तो वह सन्न रह गए कि उनकी फूल सी बच्ची को कोई अपनी हवस का शिकार कैसे बना सकता है। पढ़ें बच्ची ने अपनी आपबीती में क्या-क्या बताया...

girl assault in delhi school, survivor tells ordeal says dirty uncle hurt me
girl assault in delhi school - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित छात्रा बोली-गंदे अंकल ने चोट पहुंचाई : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पीड़ित छात्रा ने बताया कि स्कूल के ग्राउंड में घास काटने वाले अंकल के साथ रहने वाले गंदे अंकल ने उसे चोट पहुंचाई है। अंकल ने लाल शर्ट पहन रखी है। इसके बाद पुलिस ने पूरे स्कूल के स्टाफ को बुलाया और पीड़ित छात्रा के सामने खड़ा कर दिया। छात्रा ने आरोपी राम आसरे को तुरंत पहचान लिया।

girl assault in delhi school, survivor tells ordeal says dirty uncle hurt me
girl assault in delhi school - फोटो : विवेक निगम

खुद को बेगुनाह बता रहा आरोपी : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने जब राम आसरे को गिरफ्तार किया, तो वह खुद को बेगुनाह बता रहा था। राम आसरे द्वारका में परिवार के साथ रहता है। उसके दो लड़के व एक लड़की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl assault in delhi school, survivor tells ordeal says dirty uncle hurt me
girl assault in delhi school - फोटो : विवेक निगम

दो महीने पहले ही स्कूल आया था आरोपी : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राम आसरे दो महीने पहले ही स्कूल में आया था। वह एनडीएमसी का सरकारी कर्मचारी है और पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। पुलिस उसके पहले के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। अदालत ने गोल मार्केट स्थित स्कूल में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, बच्ची की देखभाल के लिए उसके परिजनों को 55 हजार रुपये की मुआवजा राशि तत्काल देने का निर्देश दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया है। साथ ही पीड़ित बच्ची की दो बड़ी बहनों का किसी अन्य स्कूल में दाखिला दिलाने को भी कहा है।

विज्ञापन
girl assault in delhi school, survivor tells ordeal says dirty uncle hurt me
girl assault in delhi school - फोटो : विवेक निगम

पटियाला हाउस अदालत की विशेष पोक्सो जज अलका रूबी गुप्ता ने वारदात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बच्ची की दो बड़ी बहनें भी उसी स्कूल में पढ़ती हैं। अब उनका वहां पढ़ना ठीक नहीं है। इसलिए दोनों को नजदीकी सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने का प्रबंध एनडीएमसी अधिकारी करें। इस बात की जानकारी किसी को न दी जाए कि इन बच्चियों का दूसरे स्कूल में दाखिला क्यों कराया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed