फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Result: मां ने बेचे गहने... पिता और बहनों ने मजदूरी कर बनाया अधिकारी; पवन कुमार के संघर्ष की कहानी

Thu, 18 Apr 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Apr 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Service Result Mother sold jewellery father and sisters work as labourers and made Pawan an officer
UPSC Result - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी किसान मुकेश कुमार के बेटे पवन ने यह साकार कर दिया। गरीबी और अभावों भरी जिंदगी के बावजूद हौसला नहीं टूटा। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में 239वीं रैंक हासिल कर सपने को सच कर दिखाया। 


पवन के सपने को साकार करने के लिए परिवार ने भी कड़ा संघर्ष किया। पढ़ाई में पैसे आड़े न आएं इसके लिए मां ने अपने गहने बेच दिए तो पिता और छोटी तीनों बहनों ने दूसरों के खेतों में मजदूरी की। पवन के पिता मुकेश कुमार के पास केवल चार बीघा जमीन है। पक्का घर भी नहीं है। 
UPSC Civil Service Result Mother sold jewellery father and sisters work as labourers and made Pawan an officer
UPSC Result - फोटो : अमर उजाला
एक कमरे के मकान और छप्पर में परिवार रहता है। बारिश में घर टपकता है। इन्हीं में रहकर पवन ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। मुकेश बताते हैं कि बारिश में घर टपकता तो पवन का हौसला टूटने के बजाय और मजबूत हो जाता। वह कहता, पापा बस मुझे कुछ समय दे दो, सब कुछ बदल दूंगा। 

 
UPSC Civil Service Result Mother sold jewellery father and sisters work as labourers and made Pawan an officer
UPSC Result - फोटो : अमर उजाला
2017 में इंटरमीडिएट करने के बाद घर वाले चाहते थे कि पवन नौकरी करे। उसे सेना की तैयारी करने के लिए कहा, लेकिन पवन ने कुछ और ही सोच रखा था। पिता ने भी साथ दिया। कहा, जो तुम्हारा मन करे, वह करो। पूरा परिवार मदद करेगा। यह बताते हुए मुकेश कुमार की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि बेटे ने जो कहा वह कर दिखाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Civil Service Result Mother sold jewellery father and sisters work as labourers and made Pawan an officer
UPSC Result - फोटो : अमर उजाला
चार प्रतिशत ब्याज पर लिया कर्ज
पवन के परिवार में पिता मुकेश कुमार के अलावा उनकी मां सुमन देवी, बहन गोल्डी, सृष्टि और सोनिका हैं। गोल्डी ने बीए पास किया है और सृष्टि बीए की परीक्षा दे रही है। तीसरे नंबर की बहन सोनिका इंटरमीडिएट की छात्रा है। पिता ने बताया कि पवन ने इलाहाबाद से बीए की परीक्षा पास करने के बाद कहा कि वह अब सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करेगा। 

 
विज्ञापन
UPSC Civil Service Result Mother sold jewellery father and sisters work as labourers and made Pawan an officer
UPSC Result - फोटो : अमर उजाला
उसकी तैयारी के लिए मां सुमन ने गहने बेच दिए। पवन को 3200 रुपये का सेकंड हैंड मोबाइल खरीदकर दिया। पढ़ाई में दिक्कत ने आए इसके लिए चार प्रतिशत की ब्याज पर कर्ज भी लिया। यही नहीं परिवार के पांचों सदस्यों ने खेतों में मजदूरी की।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed