खुद को चार देशों का राजनयिक सलाहकार और दो देशों का राजदूत होने का दावा करने वाले हर्षवर्धन जैन के फर्जी दूतावास से एसटीएफ ने चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने चारों गाड़ियों की जांच पड़ताल की तो बरामद कारों में मर्सिडीज 19 वर्ष पुरानी तो दो हुंडई सोनाटा कार 16 और 17 साल पुरानी हैं। इनकी फिटनेस भी खत्म हो चुकी है। जबकि हुंडई गेट्ज पांच वर्ष पुरानी है। पुलिस और लोगों पर रसूखदार होने का दावा करने वाला नटवरलाल हर्षवर्धन विदेशी घड़ियों का भी शौकीन है। एसटीएफ ने दो स्वदेशी सहित 12 विदेशी घड़ियां भी बरामद की हैं।
दिल्ली से 33KM दूर फर्जी एंबेसी: दो कमरों में चलता काम, चार गाड़ियों में से तीन एक्सपायर; पढ़ें पूरा खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:52 PM IST
सार
गाजियाबाद के फर्जी दूतावास मामले में एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि चारों गाड़ियों में से तीन एक्सपायर हैं। नटवरलाल कारों और विदेशी घड़ियों का शौकीन है। वहीं पत्नी के कारोबार की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन