फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का कत्ल: पत्नी को पीट रहा था सराफ...बट्टा मार बेटी ने ली जान, शव को कार में रख यहां लगाया ठिकाने

Mon, 05 Sep 2022 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Sep 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
Saraf was beating his wife, daughter killed his father in Ghaziabad
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के संजय नगर में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे सराफ अमित वर्मा (40) की घर में ही सिर में बट्टा मारकर 16 साल की बेटी ने हत्या कर दी। वह उस समय पत्नी शालू को बुरी तरह से पीट रहे थे। आठ माह से रोज इसी तरह मां को पिटते देख आजिज आई बेटी ने पहले से ही हत्या से लेकर शव को ठिकाने लगाने तक की साजिश रच रखी थी। उसने मां की मदद से शव को कार में रखा और रात के अंधेरे में इसे कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में छोड़ पैदल घर आ गई। कार के नंबर से ही पुलिस शनिवार सुबह मां-बेटी तक पहुंच गई। दोनों से पूछताछ में खुलासा हो गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शालू ने पुलिस को बताया कि पति के सहारनपुर की महिला से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद उनका व्यवहार उनके प्रति बदल गया। वह रोज शराब पीकर आते थे और उन्हें पीटते थे। 
Saraf was beating his wife, daughter killed his father in Ghaziabad
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने बताया कि उसने पहले ही सिलबट्टा एक तरफ रख दिया था। वह ठान चुकी थी कि पिता ने मां को फिर से पीटा तो वह इस बार उनकी जान ले लेगी। उससे मां को पिटते हुए देखना बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
 
Saraf was beating his wife, daughter killed his father in Ghaziabad
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि संजय नगर सेक्टर-23 के एम ब्लॉक निवासी अमित की ग्रेटर नोएडा में जूलरी शॅप है। उनकी कार लावारिस हालत में मिली। पिछली सीट पर उनका शव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saraf was beating his wife, daughter killed his father in Ghaziabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार के नंबर से उनका पता मिला। इस पर पुलिस टीम पहुंची तो मां-बेटी ने घटना से अनजान होने का नाटक किया, लेकिन थोड़ी देर की पूछताछ में ही सच उगल दिया। सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Saraf was beating his wife, daughter killed his father in Ghaziabad
इसी कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात
12:30 बजे -  अमित ने पत्नी को पीटना शुरू किया।
01:30 बजे - बेटी ने बट्टा मार अमित की जान ले ली।
02:30 बजे - मां-बेटी शव को पहली मंजिल से नीचे ले आईं।
02:35 बजे - बेटी शव को कार में रखकर चली गई।
02:45 बजे - बेटी ने कार को कमला नेहरू नगर में छोड़ दिया।
03:00 बजे - बेटी कार को छोड़ पैदल घर पहुंच गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed