गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर के जंगलों में एक वैगनआर कार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश कार की पिछली सीट पर पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान संजय नगर के एम ब्लॉक निवासी सराफा कारोबारी अमित वर्मा (40) के रूप में हुई है। मृतक के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसकी पत्नी शालू ने बेटी के साथ मिलकर अमित को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला व उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
नाजायज संबंधों की सजा मौत: महिला ने बेटी संग पति को मारा, लड़की ने किया पहला वार, सिर कुचलकर कार में छोड़ा शव
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 04 Sep 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन