फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: दुल्हन लेकर लौट रही बरात की मिनी बस खाई में गिरी, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Jan 2022 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/रामनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jan 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
Road Accident In Uttarakhand Mini bus returning with bride fell into a ditch near Shankarpur ramnagar
road accident - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बरातियों से भरी एक मिनी बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 बराती घायल हो गए। हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा ब्लॉक में रामनगर रोड पर शंकरपुर के पास हुआ। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आ जाना बताया जा रहा है। बरात गाजियाबाद से पौड़ी गढ़वाल पहुंची थी। मृतकों में दूल्हे की बुआ, चचेरा भाई और दुल्हन की ताई शामिल हैं। घायलों का रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाजियाबाद नंदग्राम निवासी आनंद वल्लभ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा की बरात पौड़ी गढ़वाल के अदालीखाल (धूमाकोट) के नलाई गांव निवासी देवेंद्र मैंदोलिया के घर बृहस्पतिवार को आई थी। देवेंद्र की बेटी सुमन उर्फ अनुष्का मैंदोलिया के साथ संजय शर्मा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। शुक्रवार को दुल्हन को लेकर बराती मिनी बस से लौट रहे थे। बस में चालक सहित 21 लोग सवार थे। 
Road Accident In Uttarakhand Mini bus returning with bride fell into a ditch near Shankarpur ramnagar
road accident - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत मरचूला रामनगर रोड पर शंकरपुर के पास चालक अशोक पुत्र जगतनाथ को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 
Road Accident In Uttarakhand Mini bus returning with bride fell into a ditch near Shankarpur ramnagar
road accident - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दूल्हे की बुआ 65 वर्षीय सोहदरा देवी पत्नी वासनानंद भारद्वाज निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सल्ट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से रामनगर अस्पताल में लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident In Uttarakhand Mini bus returning with bride fell into a ditch near Shankarpur ramnagar
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दुल्हन की ताई 50 वर्षीय सरिता पत्नी रमेश चंद्र निवासी लाजपतनगर साहिबाबाद और दूल्हे के चचेरे भाई 28 वर्षीय राकेश शर्मा पुत्र किशोर चंद्र निवासी नंदग्राम गाजियाबाद ने दम तोड़ दिया। सल्ट के एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो हुई है। घायलों का रामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
Road Accident In Uttarakhand Mini bus returning with bride fell into a ditch near Shankarpur ramnagar
हादसे में घायल दुल्हन और दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दुल्हे ने भाई, बुआ और दुल्हन ने खोई ताई
मरचूला क्षेत्र में बरात की बस खाई में गिरने से दूल्हे संजय शर्मा के चचेरे भाई और बुआ की मौत हो गई जबकि दुल्हन सुमन उर्फ अनुष्का ने भी अपनी ताई को खो दिया। इस हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed