फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राहुल...तुम्हें इस गुनाह के लिए मृत्युदंड दिया जाता है: घटना का नहीं था चश्मदीद, इन 5 सुबूतों ने दिलाई सजा

Tue, 02 Aug 2022 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Aug 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
no eyewitness five evidences got him death sentence Ghaziabad Court killer Rahul varma Who Killed seven Member
satish goyal murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की नई बस्ती की अनाज मंडी में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सात लोगों की हत्या करने के दोषी राहुल वर्मा (30) को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई गई। 21 मई 2013 की रात नौ बजे हुए इस चर्चित हत्याकांड की नौ साल चली सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने कहा कि यह अपराध विरल से विरलतम श्रेणी का है। छुरी से गला काटकर जिन लोगों की हत्या की गई, उनमें तीन मासूम बच्चे थे। कहा कि राहुल वर्मा... तुम्हें इस गुनाह के लिए मृत्युदंड दिया जाता है। आपको बता दें कि कारोबारी सतीश गोयल के घर में सात लोग थे, सातों की हत्या कर दी गई। इस वारदात का कोई चश्मदीद नहीं था। ऐसे में हत्यारे को सजा दिलाने में सबसे अहम भूमिका उन पांच सुबूतों की रही जो पुलिस ने जुटाए। डीएनए टेस्ट से साफ हो गया कि जघन्य कांड राहुल ने ही अंजाम दिया है।
no eyewitness five evidences got him death sentence Ghaziabad Court killer Rahul varma Who Killed seven Member
satish goyal murder case - फोटो : अमर उजाला
1. छुरी : जिस छुरी से राहुल वर्मा ने पूरे परिवार का गला काटा, उसे 80 रुपये में डासना गेट की दुकान से खरीदा था। दुकानदार ने गवाही दी कि राहुल ही छुरी खरीदकर ले गया था।
no eyewitness five evidences got him death sentence Ghaziabad Court killer Rahul varma Who Killed seven Member
satish goyal murder case - फोटो : अमर उजाला
2. सिगरेट का टुकड़ा : मौका-ए-वारदात पर पुलिस को सिगरेट का एक टुकड़ा मिला। इसमें लगी लार का डीएनए सैंपल लिया गया। राहुल वर्मा की लार का भी डीएनए लिया। दोनों डीएनए एक ही शख्स के पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
no eyewitness five evidences got him death sentence Ghaziabad Court killer Rahul varma Who Killed seven Member
पूर्व ड्राइवर राहुल - फोटो : अमर उजाला
3. पंजे का निशान : मौका ए वारदात पर खून से सने पंजे का निशान दीवार पर मिला था। इसका डीएनए सैंपल लिया गया। राहुल के डीएनए से इसका मिलान कराया गया। दोनों एक ही शख्स के थे। इससे साबित हुआ कि वह मौके पर था।

विज्ञापन
no eyewitness five evidences got him death sentence Ghaziabad Court killer Rahul varma Who Killed seven Member
पीड़ित परिवार की पैरवी करने वाले वकील - फोटो : अमर उजाला
4. खून से सने कपड़े : राहुल के कपड़ों पर मिले खून के छींटे का डीएनए परीक्षण कराया गया। मृतकों के डीएनए सैंपल लिए गए। दोनों के डीएनए का प्रोफाइल समान मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed