फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था से हर कोई हैरान, कटीले तारों और नुकीली कीलों से घिर गया गाजीपुर बॉर्डर

Tue, 02 Feb 2021 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Feb 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan Ghazipur border high level security iron wire fencing and sharp needle on roads to stop farmers from entering delhi see photos
गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई - फोटो : हिमांशु सोनी
कृषि कानूनों के खिलाफ 67 दिनों से किसानों का प्रदर्शन गाजीपुर बॉर्डर समेत सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर जारी है। गाजीपुर बॉर्डर पर हर नए दिन के साथ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही यहां बढ़ रही है पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था। टीकरी बॉर्डर के बाद मंगलवार को यहां भी पुलिस ने बैकिकेडिंग के पास नुकीली कीलें गाड़ दी हैं ताकि कोई भी वाहन दिल्ली में प्रवेश न कर सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें क्या है यहां का हाल...
kisan andolan Ghazipur border high level security iron wire fencing and sharp needle on roads to stop farmers from entering delhi see photos
गाजीपुर बॉर्डर पर ठोकी कीलें - फोटो : प्रभात पांडेय

तस्वीर में लाल घेरे में दिख रही वो कील है जो पुलिस ने यहां मंगलवार को गाड़ी हैं। इससे पहले टीकरी बॉर्डर पर लगाए गए नुकीले सरियों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। गौरतलब है कि सिंघु बॉर्डर पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बनाई गई खाई को भरने के साथ बैरिकेड के बीच में भी सीमेंट मसाला भर दिया है। अब हरियाणा की ओर से दिल्ली की सीमा में प्रवेश करना और मुश्किल हो गया है।

kisan andolan Ghazipur border high level security iron wire fencing and sharp needle on roads to stop farmers from entering delhi see photos
Farmers protest - फोटो : हिमांशु सोनी

गाजीपुर बॉर्डर पर कटीले तारों से फेंसिंग इतनी मजबूत की गई है कि कोई पैदल भी यहां न आ सके। इतनी कड़ी सुरक्षा की वजह से आंदोलन के लिए जरूरी खाने-पीने का सामान भी आसानी नहीं आ पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan Ghazipur border high level security iron wire fencing and sharp needle on roads to stop farmers from entering delhi see photos
Farmers protest - फोटो : हिमांशु सोनी
गाजीपुर बॉर्डर बंद होने की वजह से उन लोगों को खासी परेशानी हो रही है जो लोग आसपास रहते हैं उन्हें या तो काफी घूम कर आना पड़ रहा है या फिर जंगलों के रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
kisan andolan Ghazipur border high level security iron wire fencing and sharp needle on roads to stop farmers from entering delhi see photos
Farmers protest - फोटो : हिमांशु सोनी

सिंघु बॉर्डर पर तो कुछ दिन पहले ही पुलिस ने हरियाणा की तरफ गलियों में भी खाई बना दी थी। साथ ही खाई के पास भी बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन इस वजह से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए अब खाई को पाट दिया गया है। वहीं, खाई के पास लोहे के बैरिकेडिंग को सीमेंट से भरकर मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। सीमेंट से तैयार की जा रही इस दीवार को तीन परतों वाला बनाया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed