फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिरुद्ध मौत मामला : एक दिन पहले ही पत्नी ने निगल ली थीं 40 गोलियां, होश में आने पर पति को लटकता पाया

Thu, 11 Mar 2021 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Mar 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
karni sena national head son anirudh raghav death anirudh wife swallows 40 depression pills saw his dead body after consciousness
अनिरुद्ध राघव अपने पिता सूरजपाल के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अनिरुद्ध के फेसबुक पेज से

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू के बड़े बेटे व भाजपा नेता अनिरुद्ध राघव (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार देर रात उनका शव कविनगर थानाक्षेत्र की लैंड क्राफ्ट सोसायटी के फ्लैट में कपड़े के फंदे पर लटका मिला। वह यहां दिसंबर 2020 से पत्नी शालू सिंह के साथ किराए पर रह रहे थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की छानबीन में अनिरुद्ध की पत्नी को लेकर की बातें सामने आई हैं, जानिए क्या हैं वो....

karni sena national head son anirudh raghav death anirudh wife swallows 40 depression pills saw his dead body after consciousness
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अनिरुद्ध के फेसबुक पेज से

पुलिस का कहना है कि अनिरुद्ध ने आत्महत्या की है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से हापुड़ के पिलखुवा निवासी अनिरुद्ध राघव हापुड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय थे। उनके पिता सूरज पाल सिंह अम्मू करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं।

karni sena national head son anirudh raghav death anirudh wife swallows 40 depression pills saw his dead body after consciousness
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अनिरुद्ध के फेसबुक पेज से

दो साल पहले अनिरुद्ध की शादी शालू सिंह के साथ हुई थी। वर्तमान में वह लैंड क्राफ्ट सोसायटी में पत्नी के साथ रह रहे थे। सीओ सेकंड अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली, मौके पर पहुंचे तो अनिरुद्ध का शव बेड पर पड़़ा मिला। उनके पैर बेड से नीचे लटके थे। जबकि पत्नी शालू सिंह पास बैठी विलाप कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक पत्नी शालू ने बताया कि उन्होंने रात ढाई बजे अनिरुद्ध को फंदे पर लटका देखा था। कैंची से उन्होंने फंदा काटा तो वह अचेत अवस्था में बेड पर गिर पड़े। सीओ सेकंड का कहना है कि अनिरुद्ध राघव ने आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karni sena national head son anirudh raghav death anirudh wife swallows 40 depression pills saw his dead body after consciousness
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अनिरुद्ध के फेसबुक पेज से

एक दिन पहले पत्नी ने निगल ली थीं 40 गोलियां
पुलिस के मुताबिक अनिरुद्ध की पत्नी शालू सिंह ने एक दिन पहले यानी 8 मार्च को डिप्रेशन की दवा की 40 गोलियां निगल ली थीं। जिसके चलते वह बदहवास हालत में थीं। मंगलवार रात करीब ढाई बजे थोड़ा होश आने पर उन्होंने अनिरुद्ध को फंदे पर लटका पाया। कैंची से फंदा काटने के बाद शालू ने अनिरुद्ध के एक दोस्त को फोन किया, जिसने अनिरुद्ध के दिल्ली निवासी मौसा को जानकारी दी। मौसा फ्लैट पर पहुंचे तो शालू ने गेट खोला। इसके बाद मौसा ने पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन
karni sena national head son anirudh raghav death anirudh wife swallows 40 depression pills saw his dead body after consciousness
मृतक अनिरुद्ध राघव - फोटो : अमर उजाला

राजनीति और व्यापार में सक्रिय थे अनिरुद्ध
अनिरुद्ध राघव हापुड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय थे, इसके अलावा सहारनपुर में उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी था। पढ़ाई के बाद उन्होंने नामी इंडियाबुल्स कंपनी में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा स्मार्ट व्यू होटल्स एंड रिसॉट्ऱ्स इंडिया प्रा. लि. में वाइस प्रेसिडेंट रहे। वर्तमान में वह अपनी कंपनी क्लीनप्लस के निदेशक थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed