फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या: आरोपी बोला-पार्किंग नहीं...यह थी विवाद की वजह, क्या अरुण के दोस्त ने झूठ बोला?

Sat, 29 Oct 2022 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Oct 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad National wrestling player murder case The accused told police reason for murder
Ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद के लोनी-भोपुरा रोड पर बिहारी होटल के बाहर राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण की हत्या के आरोपी कल्लू पंडित को बृहस्पतिवार रात पौने दो बजे पुलिस ने फर्रुखनगर में मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस उसे करनगेट चौकी से गिरफ्तार कर फर्रुखनगर में गाड़ी बरामद करने के लिए ले गई थी। वहां उसने उपनिरीक्षक सुभाष चंद की सरकारी पिस्टल छीन ली। भागते हुए पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया तो उसने पिस्टल से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मार दी। पूछताछ में बताया कि फर्रुखनगर में प्रापर्टी डीलर दोस्त सत्यप्रकाश का ऑफिस है। अरुण की हत्या से पहले कल्लू ने सत्यप्रकाश के बेटे मोहित भाटी और उसके मौसेरे भाई सचिन गुर्जर के साथ शराब पी थी। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जावली गांव निवासी अरुण की हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में जगह-जगह दबिश दे रही थी। 
Ghaziabad National wrestling player murder case The accused told police reason for murder
मृतक अरुण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जावली गांव निवासी अरुण की हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में जगह-जगह दबिश दे रही थी। 
Ghaziabad National wrestling player murder case The accused told police reason for murder
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मुख्य आरोपी चिरंजीव शर्मा उर्फ कल्लू पंडित पुलिस से छिपते हुए परिजनों से मिलने जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे करनगेट चौकी के पास दबोच लिया। इसके बाद उसकी सिलेरियो गाड़ी को बरामद करने के लिए पुलिस उसे फर्रुखनगर लेकर जा रही थी। वहां उसने उपनिरीक्षक सुभाष चंद को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad National wrestling player murder case The accused told police reason for murder
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भागते हुए झाड़ियों में छुप गया। सूचना पर टीलामोड़ थाने का पुलिस बल मंगाया गया। सीओ साहिबाबाद पूनम मिश्रा भी टीम के साथ पहुंच गईं। एसओजी टीम ने घेरकर उसे बाहर आने के लिए कहा तो कल्लू ने सरकारी पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
Ghaziabad National wrestling player murder case The accused told police reason for murder
थाने पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में कल्लू के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद एक खेत में झाड़ियों के बीच से सिलेरियो गाड़ी बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि फर्रुखनगर में राजपुर निवासी प्रापर्टी डीलर सत्यप्रकाश का ऑफिस है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed