फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद हत्याकांड: संबंधों में बाधक बन रही थी पत्नी, पति ने दी खौफनाक मौत, दो साल के बेटे पर भी नहीं आया रहम

Tue, 23 Mar 2021 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Mar 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder young man killed his wife in Ghaziabad Two-year-old son also tried to kill see photos
गाजियाबाद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में संबंधों में बाधक बनने पर सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू यादव ने सोमवार तड़के पत्नी डिंपल (29) की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने दो साल के बेटे को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। 
ghaziabad murder young man killed his wife in Ghaziabad Two-year-old son also tried to kill see photos
गाजियाबाद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। डिंपल के भाई राहुल ने उसके पति और सास को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। विजयनगर एसएचओ का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति पप्पू यादव व सास कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
ghaziabad murder young man killed his wife in Ghaziabad Two-year-old son also tried to kill see photos
डिंपल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की तलाश की जा रही है। मूलरूप से संभल के ततारपुर निवासी पप्पू यादव की शादी करीब तीन साल पहले डिंपल से हुई थी। शादी के बाद डिंपल ने बेटे को जन्म दिया, जो करीब दो साल का है। सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड पर किराए के कमरे में रहने वाला पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad murder young man killed his wife in Ghaziabad Two-year-old son also tried to kill see photos
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
डिंपल के जीजा डैनी के मुताबिक, पप्पू शराब पीने का आदी है और एक अन्य महिला से उसके संबंध हैं। पत्नी डिंपल इसका विरोध करती थी। आरोप है कि पप्पू चार दिन पहले उक्त महिला को लेकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन
ghaziabad murder young man killed his wife in Ghaziabad Two-year-old son also tried to kill see photos
आरोपी पप्पू - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रविवार रात को वह घर पहुंचा, जहां डिंपल ने उसका झगड़ा हो गया। बताया गया कि इसी बात पर पप्पू ने गला दबाकर डिंपल को मौत के घाट उतार दिया। उसने मासूम बेटे को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। सुबह मकान मालिक को घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed