{"_id":"611c82bef35b6b2b7761a2f5","slug":"ghaziabad-muradnagar-murder-big-revealing-girlfriend-gave-sim-to-kulfi-seller","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद हत्याकांड: प्रेमिका का चौंकाने वाला खुलासा, 500 रुपये के नोट में छिपाकर दिया था सिम, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद हत्याकांड: प्रेमिका का चौंकाने वाला खुलासा, 500 रुपये के नोट में छिपाकर दिया था सिम, पुलिस भी हैरान
Wed, 18 Aug 2021 09:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर के खैराजपुर गांव के रहने वाले मुरसलीम हत्याकांड में प्रेमिका ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मुरसलीम की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका व उसके परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। प्रेमिका का कहना है कि मुरसलीम उससे शादी करना चाहता था। उसकी योजना प्रेमिका को भगाकर शादी करने की थी। 11 अगस्त को वह इसी नीयत से प्रेमिका के घर पहुंचा। प्रेमिका ने बताया कि उसने भागने से इनकार कर दिया तो मुरसलीम ने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर उसके घर में आत्महत्या कर ली। प्रेमिका ने बताया कि उसने डर के चलते मुरसलीम के शव को खुरपे से गड्ढा खोदकर दफना दिया। शव से बदबू न आए, इसके लिए ऊपर से नमक डाल दिया। युवती से पूछा गया कि शव को गड्ढे में दबाने का ख्याल कैसे आया तो उसने बताया कि एक दिन पड़ोसियों के घर टीवी पर सावधान इंडिया सीरियल देखा था। जिसमें शव को गड्ढे में दबाने का दृश्य दिखाया गया था। घटना के बाद उसके दिमाग में वहीं सीन आया।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खैराजपुर गांव में किसान यामीन परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी संजीदा, बेटे अंसार, वाजिद, अफसर, अफजल, विलाल, आसिफ, मुरसलीम, अमजद व तीन बेटियां है। सातवें नंबर का बेटा मुरसलीम (19) मजदूरी करता था। 11 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे मुरसलीम के मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से चला गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, काफी कोशिश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। भाई वाजिद ने 15 अगस्त को थाने में मुरसलीम की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर केएन पांडेय ने बताया कि मुरसलीम का मोबाइल सर्विलांस में लगाया गया था। मंगलवार को ग्रामीण आसपास के खेतों में उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची। पुलिस ने यहां रखे सोफे के नीचे से करीब दो फीट गहरे गड्ढे से मुरसलीम का शव बरामद किया।
विज्ञापन
घर को सील करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कुल्फी वाले को बेचे सिम ने खोल दिया राज
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले मुरसलीम का सिम एक्टिव हुआ तो उसकी लोकेशन ढिकौली (बागपत) में आयी। पुलिस ने नंबर पर संपर्क किया तो वह आइसक्रीम विक्रेता कपिल के पास मिला। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह खैराजपुर गांव में आइसक्रीम बेचने गया था। वहां एक युवती ने आइसक्रीम खरीदी और पांच सौ रुपये का नोट दिया।
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले मुरसलीम का सिम एक्टिव हुआ तो उसकी लोकेशन ढिकौली (बागपत) में आयी। पुलिस ने नंबर पर संपर्क किया तो वह आइसक्रीम विक्रेता कपिल के पास मिला। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह खैराजपुर गांव में आइसक्रीम बेचने गया था। वहां एक युवती ने आइसक्रीम खरीदी और पांच सौ रुपये का नोट दिया।