{"_id":"611f33be3a551e7b510e54f5","slug":"ghaziabad-loot-case-former-mla-son-had-hatched-the-conspiracy-shopping-in-meerut-mall-after-looting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चावल व्यापारी लूटकांड में नया मोड़: पूर्व विधायक के बेटे ने ही रची थी साजिश, आरोपियों के मंसूबे जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल व्यापारी लूटकांड में नया मोड़: पूर्व विधायक के बेटे ने ही रची थी साजिश, आरोपियों के मंसूबे जानकर पुलिस भी हैरान
Fri, 20 Aug 2021 10:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad loot case
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के कारोबारी एम आनंदम से 45 लाख की लूट हापुड़ के कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र उर्फ बॉबी ने साथियों के साथ मिलकर की थी। मंगलवार को आरडीसी में दुर्गा टावर में हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने बॉबी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 38.30 लाख रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस और आई-20 कार बरामद हुई है। आरोपियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाकी रकम बरामद हो पाएगी। आपको बता दें कि गाजियाबाद के कविनगर के आरडीसी में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हवाला की रकम बदलने आए चेन्नई के चावल कारोबारी से 45 लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर कारोबारी को लहूलुहान कर दिया था। घटना दुर्गा स्थित एक वकील के चैंबर में हुई थी। चेन्नई के कारोबारी से 45 लाख लूटने वाले आरोपियों के निशाने पर कई अन्य कारोबारी भी थे।
पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपियों को बिहार के कारोबारी से एक करोड़ रुपये लूटने थे। आरोपियों ने उसे 23 अगस्त को गाजियाबाद बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
घटनास्थल मौजूद भीड़ और पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने तरह-तरह से पुलिस पर दबाव डालने की कोशिश की। गुरुग्राम में दीपक पलटा को पकड़ा तो उसने पुलिस के सादा कपड़ों में होने पर एतराज जताया। कहा कि उसका भतीजा झारखंड कैडर का आईपीएस अधिकारी है और चाचा पंजाब से रिटायर्ड आईपीएस हैं। इसके अलावा विनय तेजा ने पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। उसे कानून की जानकारी है। पुलिस बिना नोटिस गिरफ्तार नहीं कर सकती। पुलिस किसी के रौब में नहीं आई और गिरफ्तार करके ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सतेंद्र उर्फ बॉबी
- फोटो : अमर उजाला
कैश लूटने में शामिल था पूर्व विधायक का बेटा
पुलिस के मुताबिक, हवाला कारोबार में आरोपियों का कमीशन ढाई लाख से 50 हजार रुपये तक फिक्स था। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपी कारोबारी को लेकर आरडीसी के दुर्गा टावर स्थित अधिवक्ता अतुल त्यागी के चैंबर में पहुंचे। अरविंद त्यागी अतुल त्यागी का बहनोई है।
पुलिस के मुताबिक, हवाला कारोबार में आरोपियों का कमीशन ढाई लाख से 50 हजार रुपये तक फिक्स था। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपी कारोबारी को लेकर आरडीसी के दुर्गा टावर स्थित अधिवक्ता अतुल त्यागी के चैंबर में पहुंचे। अरविंद त्यागी अतुल त्यागी का बहनोई है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
चैंबर में अरविंद त्यागी, सतेंद्र उर्फ बॉबी पहले से मौजूद थे और बाद में राजीव त्यागी व गौरव चौधरी को बुला लिया। वहां सतेंद्र उर्फ बॉबी व अरविंद त्यागी ने कारोबारी की रकम लूटने का मन बना लिया। चारों ने कारोबारी से एक बैग लूट लिया, जबकि दूसरा बैग कारोबारी ने नहीं छोड़ा। जिसके चलते आरोपियों ने तमंचे की बट से उसे लहूलुहान कर दिया।